Home » हरियाणा » – अमारा ग्रीन व श्रीमत सिटी द्वारा आयोजित की गई 5 किलोमीटर की दौड़

– अमारा ग्रीन व श्रीमत सिटी द्वारा आयोजित की गई 5 किलोमीटर की दौड़

Facebook
Twitter
WhatsApp
3 Views

सिरसा। एशियन गेम चैम्पियन बनी महिला हॉकी टीम की गोलकीपर सविता पूनियां ने युवाओं से आह्वान किया कि वे सफलता के लिए जी तोड़ मेहनत करें। सफलता के लिए कोई शार्टकट नहीं होता। नियमित रूप से और दृढ़ इच्छा शक्ति से किए गए प्रयास कभी विफल नहीं होते। सविता पूनियां ने उक्त उद्गार अमारा ग्रीन और श्रीमत सिटी सेंटर की ओर से शुक्रवार को आयोजित की गई ‘फिट सिरसा रन’ के विजेताओं को सम्मानित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि उनकी भी लंबी जर्नी रही है। उन्होंने वर्ष 2003 में खेलना शुरू किया था। गांव जोधकां की बेटी सविता पूनियां पदमश्री अवार्ड विजेता है। इस अवसर पर सविता पूनियां के पिता महेंद्र सिंह पूनियां ने कहा बच्चों को कभी भी अपने अभिभावकों का विश्वास नहीं तोड़ना चाहिए। वे चाहें जिस भी फील्ड में रहें, खेल, शिक्षा या अन्य। अपने क्षेत्र में सफलता के लिए 100 प्रतिशत जोर लगाएं। उन्हें अवश्य ही सफलता प्राप्त होगी। अभिभावकों को भी अपने बच्चों पर विश्वास करना चाहिए, जिंदगी में सफलता-विफलता आती रहती है। असफल होने पर निराश नहीं होना चाहिए, बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना चाहिए। श्रीमत ब्रिज एलएलपी के डायरेक्टर राजीव जैन ने कहा कि जिंदगी में कभी भी हिम्मत और जोश को कम मत होने देना। हिम्मत और जोश के बलबूते एवरेस्ट को भी फतह किया जा सकता है। इससे पूर्व हुडा रेजीडेंटस एसोसिएशन के प्रधान राजपाल सिंह ने धावकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस 5 किलोमीटर की दौड़ में सुरजीत ने पहला, राहुल सिंह ने दूसरा और राहुल राजगढ़ ने तीसरा स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में कांता प्रथम, अंजली श्योराण द्वितीय तथा पूनम तृतीय रही। इस मौके पर श्रीमत सिटी सेंटर के डायरेक्टर संजीव जैन, माधव जैन, डा. अमित नारंग, डा. विवेक, प्रो. रविंद्र पुरी, गौरव जिंदल, सतीश गर्ग, एसपी सेठी, जगदीश बिश्नोई सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices