4 Views
सिरसा। जिले में नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रोड़ी थाना पुलिस ने अनाज मंडी रोड़ी से एक युवक को 7 ग्राम 3 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना रोड़ी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए रोड़ी थाना प्रभारी पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार रोड़ी थाना पुलिस की टीम ने गश्त व चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम अनाज मंडी रोड़ी पहुंची तो सामने से पैदल आ रहे एक युवक ने पुलिस की गाड़ी देखकर अचानक वापस मुड़कर भागने का प्रयास किया। पुलिस कर्मचारियों ने शक के आधार पर उसे काबू कर लिया। नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 7 ग्राम 3 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई।पकड़े गए युवक की पहचान रमनदीप सिंह उर्फ श्रृंगारा सिंह निवासी गांव फग्गू, जिला सिरसा के रूप में हुई है। थाना प्रभारी के अनुसार आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। पूछताछ के दौरान हेरोइन के स्रोत और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी, इस बारे में जानकारी जुटाई जाएगी। पुलिस नशा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने में भी जुटी है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
Post Views: 3


