Home » अपराध » पीएम मोदी झारखंड विजिट अपडेट्स संबोधन हज़ारीबाग़ में शिलान्यास के बाद विकास कार्यों का उद्घाटन किया

पीएम मोदी झारखंड विजिट अपडेट्स संबोधन हज़ारीबाग़ में शिलान्यास के बाद विकास कार्यों का उद्घाटन किया

Facebook
Twitter
WhatsApp
52 Views
पीएम मोदी

– फोटो : X/BJP4India

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को झारखंड के हजारीबाग में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और शुभारंभ किया। इसके साथ ही अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि ये योजनाएं आदिवासी समाज के कल्याण और उत्थान से जुड़ी हैं। उन्होंने कहा कि धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान से पांच करोड़ आदिवासियों को लाभ मिलेगा।

Trending Videos

‘गरीबों को पीएम आवास योजना के तहत मिला पक्का घर’

 

उन्होंने कहा, ‘आज मुझे एक बार फिर झारखंड की विकास यात्रा में सहभागी बनने का सौभाग्य मिल रहा है। कुछ ही दिन पहले मैं जमशेदपुर आया था। जमशेदपुर से मैंने झारखंड के लिए सैकड़ों करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया था। झारखंड के हजारों गरीबों को पीएम आवास योजना के तहत अपना पक्का घर मिला था और अब कुछ ही दिनों के भीतर आज झारखंड में 80 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। ये योजनाएं आदिवासी समाज के कल्याण और उत्थान से जुड़ी हैं।’

‘आदिवासियों के विकास के लिए गांधी का विजन हमारी पूंजी’

 

पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘आज पूज्य बापू (महात्मा गांधी) की जन्म जयंती है। आदिवासी विकास के लिए उनका विजन, उनके विचार हमारी पूंजी है। गांधी जी का मानना था कि भारत का विकास तभी हो सकता है, जब जनजातीय समाज का तेज विकास हो। मुझे संतोष है कि आज हमारी सरकार आदिवासी उत्थान पर सबसे ज्यादा ध्यान दे रही है।’

 

 

 

 

‘65,000 आदिवासी बहुल गांवों के विकास के लिए अभियान’

 

उन्होंने कहा, ‘अभी मैंने यहां धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ किया है। इस योजना पर करीब 80 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत करीब 550 जिलों में 65,000 आदिवासी बहुल गांवों का विकास करने का अभियान चलाया जाएगा।’

अगले महीने मनाएंगे पीएम-जनमन योजना की पहली वर्षगांठ

 

प्रधानमंत्री ने आगे कहा, ‘इसका लाभ देश के 5 करोड़ से ज्यादा आदिवासी भाई-बहनों को मिलेगा। झारखंड के आदिवासी समाज को भी इसका बहुत बड़ा फायदा होगा। मुझे खुशी है कि धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा की धरती से हो रही है। भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती के दिन यहां झारखंड से ही पीएम-जनमन योजना भी लॉन्च हुई थी। अगले महीने 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस पर हम पीएम-जनमन योजना की पहली वर्षगांठ मनाएंगे। इस योजना के जरिए आज देश के उन आदिवासी इलाकों में भी विकास पहुंच रहा है, जो सबसे पीछे छूट गए थे। आज यहां पीएम-जनमन योजना के तहत भी करीब साढ़े 1,300 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास हुआ है।’

‘हिंदुओं और आदिवासियों की घट रही आबादी’

 

प्रधानमंत्री ने आगाह करते हुए कहा कि झारखंड में हिंदुओं और आदिवासियों की आबादी घट रही है। उन्होंने झामुमो के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार पर राज्य की पहचान, संस्कृति और विरासत की कीमत पर घुसपैठियों का समर्थन कर वोट बैंक की राजनीति में शामिल होने का आरोप लगाया। उन्होंने जोर देकर कहा कि अब माटी, बेटी, रोटी की रक्षा के लिए ऐसी ताकतों को बाहर फेंकने का समय आ गया है।

भाजपा के परिवर्तन यात्रा के समापन के मौके पर उन्होंने कहा, झारखंड में बेटी, माटी, रोटी की सुरक्षा और भ्रष्टाचार से निपटने के लिए परिवर्तन का समय आ  गया है। झामुमो के नेतृत्व वाला गठबंधन खतरनाक खेल खेल रहा है, जो घुसपैठियों को संरक्षण देते हुए लोगों की पहचान, संस्कृति और परंपराओं को खतरे में डाल रहा है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices