Home » देश » 13.46 ग्राम हेरोइन चिट्टा सहित एक को दबोचा

13.46 ग्राम हेरोइन चिट्टा सहित एक को दबोचा

Facebook
Twitter
WhatsApp
134 Views

सीआईए डबवाली की नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही

पुलिस अधीक्षक डबवाली सिद्धांत जैन के निर्देशानुसार व संदीप धनखड़ उप पुलिस अधीक्षक कालांवाली के कुशल नेतृत्व में डबवाली क्षेत्र मे नशा तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत सख्त कार्यवाही करते हुए सीआईए डबवाली स्टाफ टीम ने कालांवाली से 13.46 ग्राम हेरोइन चिट्टा सहित एक आरोपी को काबू करने में कामयाबी हासिल की है। आरोपी की पहचान मनप्रीत सिंह उर्फ मन्ना पुत्र रविंद्र सिंह पुत्र नायब सिहं वार्ड न.11 गांव कालांवाली के रूप में हुई है ।

            इस बारे में विस्तारपूर्वक प्रभारी सीआईए स्टाफ डबवाली सब इंस्पेक्टर राजपाल ने बताया कि ASI प्रीतम सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ गस्त पड़ताल अपराध व नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिये औंढा से कालांवाली की तरफ जा रहे थे कि जब नजदीक औंढा T.प्वाइंट मंडी कालांवाली के पास पहुंचे तो कालांवाली T –प्वाईट की तरफ से एक नौजवान लड़का उनकी और आता दिखाई दिया । जो पुलिस पार्टी की गाडी को आता देखकर एकदम पीछे मुडकर भागने की कोशिश करने लगा तो ASI ने सरकारी गाडी रुकवाकर नीचे उतरकर कुछ ही कदमों दूरी पर युवक को साथी कर्मचारियों की सहायता से काबू करके तलाशी ली तो उसके कब्जे से हेरोइन चिट्टा बरामद होने पर थाना कालांवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच की गई । आरोपी मनप्रीत उक्त को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान गहनता से पूछताछ करके इस नेटवर्क (हेरोइन चिट्टा) से सम्बधित अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices