Home » देश » जनसेवा कार्य करता रहेगा सोनी परिवार

जनसेवा कार्य करता रहेगा सोनी परिवार

Facebook
Twitter
WhatsApp
131 Views

 पहुंचा रहे हैं पात्रों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ

वार्ड नंबर 19 के पूर्व पार्षद प्रतिनिधि व समाजसेवी अमित सोनी ने कहा कि सामाजिक सेवाओं का बीड़ा जो उन्होंने उठाया था, वह निरंतर जारी रहेगा। सोनी ने कहा कि बेशक वे निकाय चुनाव में जीत हासिल नहीं कर पाए, फिर भी वार्डवासियों का स्नेह और सहयोग उन्हीं के साथ है। अमित सोनी ने कहा कि वे अब भी हरियाणा सरकार की ओर से चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं को घर घर तक पहुंचाने के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं। इसी कड़ी में वार्ड के जिन लोगों की बुढ़ापा, लाडली, दिव्यांगता, विधुर सहित अन्य पेंशनों को बनवाने के लिए भी कार्य तेज कर दिया है।
अमित सोनी ने बताया कि वार्ड नंबर 21 के पात्र परिवारों की पेंशन बनवाने के लिए ऑनलाइन फार्म भरवाए जा रहे हैं ताकि लोगों को प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि जो लोग पेंशन लेने के लिए बैंक नहीं जा पा रहे, ऐसे पेंशनधारकों को उनके घर पर ही पेंशन मुहैया करवाई जा रही है।
सोनी ने बताया कि उनका परिवार जनसेवा में आस्था रखता है और उनके लिए पार्षद पद नहीं बल्कि जनसेवा महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि उनके वार्ड नंबर 21 के साथ लगते वार्डों के लोग भी शासकीय योजनाओं के संदर्भ में उनसे आवश्यक जानकारी ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि जनसेवा के लिए उनके द्वार सदैव खुले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices