Home » देश » समाज के हर जरूरतमंद व्यक्ति के लिए काम करने की जरूरत

समाज के हर जरूरतमंद व्यक्ति के लिए काम करने की जरूरत

Facebook
Twitter
WhatsApp
131 Views

जरूरतमंद परिवार का विवाह-शादी का पुरा खर्च अग्रोहा धाम करेगा और साथ में कन्या को 1.5 लाख रुपए का समान भी दिया जाएगा- बजरंग गर्ग

वैश्य समाज को विवाह-शादी में पहली मिलनी महाराजा अग्रसेन जी के नाम पर निकालनी चाहिए- बजरंग गर्ग

शादी का निमंत्रण पर महंगे मिठाई के डब्बे बांटने पर अंकुश लगाना चाहिए- बजरंग गर्ग

वैश्य समाज देश व प्रदेश में एकजुट होकर समाज को आगे बढ़ाने का काम करना चाहिए- बजरंग गर्ग

महान पुरुष महाराजा अग्रसेन जी का तसवीर समाज के हर व्यक्ति को अपने घर व आफिस में लगाना चाहिए- बजरंग गर्ग

करनाल- अग्रवाल युवा संगठन द्वारा 25 वां राष्ट्रीय अग्रवाल युवक-यवती परिचय सम्मेलन महाराजा अग्रसेन भवन में हुआ। इस सम्मेलन में भारी संख्या में युवक-युवतियों ने परिवार सहित भाग लिया। सम्मेलन की अध्यक्षता अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व हरियाणा अग्रवाल विकास संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने की। सम्मेलन में मुख्य अतिथि लिबर्टी गुप्र के चेयरमैन शम्मी बंसल, करनाल महापौर श्रीमति रेणुबाला गुप्ता ने भाग लिया। विशिष्ट अतिथि तरावड़ी नगर पालिका के चेयरमैन विरेन्द्र बंसल, प्रमुख समाजसेवी रमेश गुप्ता, विजय गोयल, सुरेंद्र गुप्ता, पंकज गोयल, तरुण बंसल, प्रमोद बंसल, राजेश कुमार, संजय जिंदल, जितेंद्र सिंगला, प्रदीप अग्रवाल, प्रवीण गर्ग, शीशपाल गुप्ता, दीवान लवकेश गुप्ता, विपिन गोयल आदि थे। इस सम्मेलन में अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग ने उपस्थित प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वैश्य समाज को देश व प्रदेश में एकजुट होकर समाज को आगे बढ़ाने का काम करना चाहिए। समाज के प्रतिनिधियों को बच्चों के रिश्तें करवाने में अपना पूरा सहयोग करना चाहिए। समाज के प्रतिनिधियों द्वारा बच्चों के रिश्तों में बीच में ना पड़ने से बच्चों की शादियों में बड़ी भारी दिक्कत आ रही है। बजरंग गर्ग ने कहा कि महान पुरुष महाराजा अग्रसेन जी का तसवीर समाज के हर व्यक्ति को अपने घर व आफिस में लगानी चाहिए। विवाह-शादी में पहली मिलनी महाराजा अग्रसेन जी के नाम पर निकालनी चाहिए। विवाह-शादी में फिजूल खर्ची पर अंकुश लगाने के लिए जरूरत के हिसाब से ही खाना बनाना चाहिए। शादी का निमंत्रण पर महंगे मिठाई के डब्बे बांटने पर अंकुश लगाना चाहिए। समाज के हर जरूरतमंद  व्यक्तियों को उच्चा उठाने के लिए काम करने की जरूरत है। बजरंग गर्ग ने कहा कि वैश्य समाज के संगठन को देश व प्रदेश में पहले से ज्यादा मजबूत बनाया जाएगा। बजरंग गर्ग ने कहा कि जरूरतमंद परिवार का विवाह-शादी का पुरा खर्च अग्रोहा धाम करेगा और साथ में कन्या को 1.5 लाख रुपए का समान भी दिया जाएगा। शादी का खाने-ठहरने, बैण्ड-बाजा, फेरे तक की सारी व्यवस्था अग्रवाल युवा संगठन के माध्यम से अग्रोहा धाम कर रहा है। सम्मेलन में अग्रवाल युवा संगठन के प्रधान रमेश जिंदल ने आए हुए अतिथियों का समान किया और कहा कि संगठन द्वारा अनेकों सालों से सफल परिचय सम्मेलन करता आ रहा है। सम्मेलन के साथ-साथ हर जरूरतमंद के लिए हमारा संगठन हमेशा आगे रहता है। सम्मेलन में बजरंग गर्ग व रमेश जिंदल ने आए हुए महमानों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित  किया। इस सम्मेलन में प्रधान रमेश जिंदल, राजकुमार गोयल, महासचिव भुषण गोयल, उपप्रधान अरुण अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, महिला प्रधान गौतम जैन, संदीप गुप्ता, अमित गर्ग, दिनेश गुप्ता, सतीश गुप्ता, आर.एस. बंसल, संजय गुप्ता, पी.के. गुप्ता, रमेश सिंगला आदि प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices