Home » देश » शिक्षित होना नारी सशक्तिकरण का पहला कदम

शिक्षित होना नारी सशक्तिकरण का पहला कदम

Facebook
Twitter
WhatsApp
132 Views
क्षेत्र के राजकीय महिला महाविद्यालय, सिरसा में महाविद्यालय के प्राचार्य  राम कुमार जांगड़ा  जी  की अध्यक्षता डा. प्रीत कौर के संयोजन में एनएसएस इकाई के सात दिवसीय शिविर के तीसरे दिन की  शुरुआत सभी के हार्दिक अभिनंदन और लक्ष्य गीत से की गई। इस  कैंप में  आज के मुख्य  वक्ता सीएमआरजे राजकीय महाविद्यालय मीठी सुरेरा एलेनाबाद से डा. जोगिन्द्र सिंह ने “महिला सशक्तिकरण व महिला अधिकार” विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण महिलाओं को अपने जीवन पर नियंत्रण पाने और स्वतंत्र रूप से निर्णय लेने, उनकी सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए सशक्त बनाने की प्रक्रिया को संदर्भित करता है।नारी, जो सृजन और ममता की प्रतिमूर्ति है, जब आत्मनिर्भर और सशक्त बनती है, तो वह न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे समाज को सकारात्मक दिशा देती है। महिलाओं का शिक्षित होना सशक्तिकरण का पहला कदम है। शिक्षा से उनमें आत्मविश्वास बढ़ता है और वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होती हैं।महिलाओं के अधिकारों की धारणाओं के साथ जुड़े मुद्दों में शारीरिक अखंडता और स्वायत्तता का अधिकार, यौन हिंसा से मुक्ति, वोट देने का अधिकार, सार्वजनिक पद धारण करने का अधिकार, कानूनी अनुबंध करने का अधिकार, पारिवारिक कानून में समान अधिकार, काम करने का अधिकार, उचित मजदूरी या समान वेतन, प्रजनन अधिकार, स्वामित्व का अधिकार आदि शामिल हैं।दूसरे सत्र में एनएसएस छात्राओं द्वारा चतरगढ़ पट्टी में एंटी ड्रग रैली का आयोजन किया गया जिसे महाविद्यालय के डा. विक्रमजीत सिंह ने  हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से समाज की सेवा करने का अवसर मिलता है महान पुरुषों के उदाहरण उदाहरण देते हुए सेविकाओं को अनुशासित व समर्पित होकर समाजिक कार्यों के लिए प्रेरित किया। तीसरे सत्र में  महाविद्यालय प्रांगण का निरीक्षण करके जरूरत के मुताबिक संवारने का कार्य किया।अंतिम सत्र में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अंत में मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न प्रदान किया गया ।इस अवसर पर  कार्यक्रम अधिकारी डा. प्रीत कौर के साथ शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक स्टाफ सदस्यों तथा  सभी एन एस एस विद्यार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices