Home » देश » लॉयंस यूथ क्लब के सहयोग से ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन

लॉयंस यूथ क्लब के सहयोग से ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन

Facebook
Twitter
WhatsApp
130 Views
गांव मिंगनी खेड़ा में ग्राम पंचायत ओर लॉयंस यूथ क्लब ने निफा संस्था के सहयोग से ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया : अंकित मेंचु 
भाई भूपेंद्र पणिहार ने मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की 
हिसार ।
गांव मिंगनी खेड़ा में लॉयंस यूथ क्लब मिंगनी खेड़ा द्वारा निफा संस्था के संवेदना 2 के तहत स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ।ये जानकारी देते हुए निफा जिला राज्य सचिव महेश कुमार ने बताया कि निफा संस्था द्वारा संवेदना 2 के अंतर्गत निफा पूरे भारत में 16 मार्च से 30 मार्च तक 2400 शिविर लगाकर 150000 रक्त एकत्रित करके रिकॉर्ड बनाने का काम करेगी।इसी मुहिम के अंतर्गत आज गांव मिंगनी खेड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मिंगनी खेड़ा शिविर की अध्यक्षता करते हुए सरपंच जंग बहादुर ने बताया कि शिविर में मुख्य अतिथि के तौर पर भूपेंद्र पणिहार जी , वशिष्ठ अतिथि के रुप में नीलम सूंडा ,नवनीत ,सुनील ,राजबीर डॉ सुभाष ने शिरकत । बलराज HD स्टूडियो का विशेष सहयोग था
भूपेंद पणिहार ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहां कि रक्त महादान है । हर 3 महिने में युवाओ को रक्तदान करना चाहिए ।
नीलम सूंडा ने कहां कि निफा ने ये रक्तदान शिविर लगाया इस के लिए पुरी निफा टीम ओर ग्राम पंचायत मिंगनी खेड़ा ओर लॉयंस यूथ क्लब मिंगनी खेड़ा का हम सब धन्यवाद करते हैं । ओर उन सब साथियों से आग्रह करते कि वो समय समय पर ऐसे शिवरों का आयोजन करते रहे । इस
शिविर में 78 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया । वहां पर मौजूद निफा राज्य सचिव महेश कुमार , क्लब प्रधान विशाल बच्ची,अंकित मेंचु कैंप ऑर्गेनाइजर ,विजय मेंचु ,मुकेश राकेश कुमार Cplo ,अजय, मुकेश जांगू , विक्की मुहाल,मुनेश , सरजीत मणि ,अंकित गेहू, जग्गू मुहाल बलजीत कड़वासरा आदि गणमान्य मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices