193 Views
राजकीय नैशनल महाविद्यालय, सिरसा के वनस्पति विज्ञान विभाग के बीएससी प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने प्राचार्य प्रो. हरजिंदर सिंह के संरक्षण व वनस्पति विभागाध्यक्ष प्रो. जनक राज के निर्देशन में कृषि विज्ञान केंद्र, सिरसा स्थित कपास अनुसंधान केंद्र का भ्रमण किया। महाविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डा. हरविंदर सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि हरबेरियम तैयार करने हेतु ज़रूरी पौधों का संरक्षण करने के उद्देश्य से किए गए इस भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने वर्मीकंपोस्ट यूनिट की संरचना व इसकी कार्यप्रणाली संबंधी भी विशेष जानकारियां हासिल कीं। इस अवसर पर प्रो. जनक राज ने विद्यार्थियों को हरबेरियम तैयार करने की प्रक्रिया व पौधों की पहचान करने की विधियों से अवगत करवाया। इस भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने बायो कंट्रौल लैब का अवलोकन भी किया।
Post Views: 109

