Home » देश » नेहरू कॉलेज E-DAC वर्कशॉप आयोजित।

नेहरू कॉलेज E-DAC वर्कशॉप आयोजित।

Facebook
Twitter
WhatsApp
189 Views
 नेहरू कॉलेज ऑफ एजुकेशन, अलीकां में शिक्षकों के लिए E-DAC (Embedded Design and Advanced Computing) वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों को आधुनिक डिजिटल शिक्षण तकनीकों से अवगत कराना और उन्हें स्मार्ट क्लासरूम, ऑनलाइन असेसमेंट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित शिक्षण प्रणाली में प्रशिक्षित करना था।
कॉलेज के प्राचार्य परमजीत कौर ने वर्कशॉप के सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि “यह कार्यशाला शिक्षकों के लिए अत्यंत लाभकारी रही और इससे शिक्षण प्रक्रिया को और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।”
कार्यशाला के समापन अवसर पर निदेशक विजयंत शर्मा ने प्रतिभागी शिक्षकों को प्रमाण पत्र वितरित किए और उन्हें डिजिटल शिक्षा को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices