सिरसा। लाला हंसराज फुटेला लॉ कॉलेज की मूट कोर्ट टीम ने प्रधानाचार्य डा. अनुप सिंह के दिशा-निर्देशन में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, झालंदर द्वारा आयोजित छथे गैवेल्ड राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
कॉलेज की मूट कोर्ट टीम का नेतृत्व असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. गुरदीप कुमार ने किया। टीम में एलएलबी द्वितीय वर्ष के महक अग्रवाल , एलएलबी द्वितीय वर्ष के शिल्पा जैन, बीए एलएलबी तृतीय वर्ष की दिव्या शर्मा ने हिसा लिया। प्रतियोगिता में देश के उन्नीस राज्यों गुजरात, बिहार, केरल, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड, तमिलनाडु, हैदराबाद, इत्यादी से आई 66 टीमों ने भाग लिया और अपनी विधिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कॉलेज की टीम ने अपने विधिक ज्ञान, अनुसंधान क्षमता और प्रभावशाली तर्क-वितर्क कौशल के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। डॉ. गुरदीप कुमार ने बताया कि लाला हंसराज फुटेला लॉ कॉलेज अपने छात्रों के व्यावहारिक और व्यक्तिपरक विधिक ज्ञान और व्यवहारिक अनुभव को समृद्ध करने के लिए समय-समय पर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की मूट कोर्ट प्रतियोगिताओं में भागीदारी सुनिश्चित करता है ताकि कॉलेज के छात्र अच्छे वकील और भावी न्यायाधीश के रूप में तैयार हो सकें। उन्होंने आगे कहा कि लाला हंसराज फुटेला कॉलेज हमेशा छात्रों के कानूनों के व्यावहारिक पहलू, अध्ययन और कौशल पर ध्यान केंद्रित करता है। कॉलेज के प्रधानाचार्य डा. अनुप सिंह ने बताया कि लाला हंसराज फुटेला लाॅ कॉलेज सिरसा का इकलौता विधि कॉलेज है इससे पहले भी कॉलेज ने एक राष्ट्रीय स्तर की विधिक संगोष्ठी (सेमिनार) का आयोजन किया था, जिसमें कई विधि विशेषज्ञों ने छात्रों को अपने अनुभवों से अवगत कराया था। इस तरह के आयोजनों से छात्रों को कोर्ट की कार्यशैली को समझने का मौका मिलता है और उनकी बहस व तर्क क्षमता में सुधार होता है।
इस उपलब्धि पर कॉलेज प्रबंधन ने सभी प्रतिभागी छात्रों और मार्गदर्शकों को हार्दिक बधाई दी और भविष्य में भी इस तरह के आयोजनों को जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
फुटेला लॉ कॉलेज की मूट कोर्ट टीम ने राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता में हिस्सा लिया
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें

37 बोतल अवैध शराब सहित 2 लोगों काबू ।
August 17, 2026
हेरोइन बरामदगी मामले में वांछित सप्लायर आरोपी गिरफ्तार ।
August 17, 2026
