Home » देश » बेटियों को दी जाएगी बुटीक की ट्रेनिंग

बेटियों को दी जाएगी बुटीक की ट्रेनिंग

Facebook
Twitter
WhatsApp
134 Views

भला करना भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग: रणधीर पनिहार

हिसार। नलवा विधायक रणधीर सिंह पनिहार ने कहा है कि दूसरों का भला करने की सोच भारतीय संस्कृति की निशानी है, और इसी के अनुरूप राह ग्रुप फाउंडेशन ने अलग-अलग गांवों में मॉडर्न स्किल ट्रेनिंग सेंटर खोलने का जो काम किया है। इससे सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। वे हिसार जिले के अन्तिम छोर पर बसे गांव चारनौंद में राह ग्रुप फाउंउेशन के बुटीक ट्रेनिंग सेंटर का शुभारंभ करने के बाद महिलाओं को संबोधित कर रहे थे। विधायक रणधीर पनिहार बतौर मुख्य अतिथि के रुप में कार्यक्रम में पहुंचे थे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता राह संस्था के चेयमैन नरेश सेलपाड़, हरियाणा प्रभारी श्रवण कुमार वर्मा बरवाला व प्राचार्य सुशील महत्ता ने संयुक्त रुप से की। इस दौरान मुख्य अतिथि श्री पनिहार ने कहा कि जीवन में कुछ हासिल करने के बाद हमे समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को नहीं भूलना चाहिए। इससे पहले राह ग्रुप फाउंडेशन के नेशनल चेयरमैन नरेश सेलपाड़ व वाइस चेयरमैन सुरेश क्रांतिकारी ने मेहमानों को गुलदस्ते भेंट करके उनका स्वागत किया। राह क्लबों की ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट अधिकारी सुदेश शर्मा ने मेहमानों को संस्था की ओर से विगत कई वर्षों से की गए कामकाज की जानकारी दी। इस दौरान आस-पास के गांवों के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व आशा वर्कर्स को सम्मानित भी किया गया। यह जानकारी देते हुए चारनौंद ट्रेनिंग सेंटर की टीचर कमला जांगड़ा, सोनिया बिश्नोई व ट्रेनिंग सेंटर प्रभारी सुमन बिश्नोई ने बताया इस ट्रेनिंग कार्यक्रम के तहत 40 महिलाओं/बेटियों को उनके घर के आस-पास ही ब्यूटी पार्लर की ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए छात्राओं/बेटियों/महिलाओं के लिए किसी भी प्रकार की वर्ग/ जाति या आय की कोई सीमा नहीं रखी गई है। हालांकि उनके लिए आयु सीमा 14 से 45 वर्ष रखी गई है। लड़कियों या महिलाओं को अपनी पहचान से संबंधित कोई भी एक दस्तावेज व दो पासपोर्ट साईज फोटो जमा करवाने होंगे। संस्था की ओर से तय सीटों से अधिक आवेदक होने की स्थिति में 5 फीसदी सीटें विधवा/तलाकशुदा महिलाओं या बेसहारा लड़कियों के लिए आरक्षित होगी। इस प्रशिक्षण शिविर में बेसिक कोर्स करवाया जाएगा। ब्यूटी पार्लर ट्रेंनिंग कार्यक्रम में थ्रेडिंग, वैक्स, मैनीक्योर, पेडीक्योर, 10 हेयर स्टाइल, नेल पॉलिश, कटिंग, हेयर स्टाइल, साड़ी पहनना, मेहंदी लगाना, फेशियल, मेकअप, ब्लीचिंग सहित प्राकृतिक तरीकों मेकअप करना सिखाया जाएगा। साथ ही ब्यूटी पार्लर से जुड़ी अन्य जानकारियां भी प्रदान की जाएगी। इस दौरान निर्मला सैनी, सुनीता वर्मा,  सुनिता सातरोड, सूबेदार बीर सिंह सहित राह संस्था के अनेक पदाधिकारी गण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices