प्रशिक्षणार्थियों को वितरित किए सर्टिफिकेट
सिरसा। पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान सिरसा में आयोजित 6 दिवसीय बैंक सखी प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया। शिविर में सेल्फ हेल्प गु्रप से जुड़ी महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया। शिविर के समापन पर बतौर मुख्यातिथि डीपीएम दयानंद ने शिरकत की। उन्होंने अपने हाथों से प्रशिक्षणार्थियों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मुख्यातिथि ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर में सीखे गए रोजगारपरक क्रियाकलापों से प्रशिक्षणार्थी कुछ भी सीखते हैं तो वे बाहर जाकर अपना स्वयं का रोजगार चला सकते हैं। इस मौके पर निदेशक सुरेश कुमार गर्ग ने कहा कि कुशलता से स्वरोजगार करने के लिए बैंक द्वारा तय मानदंडों के अनुसार ऋण दिया जाता है। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को यहां से प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वयं का रोजगार शुरू कर अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए प्रेरित किया। सुरेश कुमार गर्ग ने सभी को प्रोत्साहित करते हुए जीवन में सदा आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर ट्रेनर दलबीर सिंह व राकेश कुमार ने बताया कि इस शिविर में प्रशिक्षणार्थियों ने बैंक सखी का प्रशिक्षण लिया। यहां से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद वे अपना स्वयं का रोजगार शुरू कर बेहतर तरीके से अपने परिवार का पालन-पोषण कर सकते हैं।
6 दिवसीय बैंक सखी प्रशिक्षण शिविर संपन्न
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें

37 बोतल अवैध शराब सहित 2 लोगों काबू ।
August 17, 2026
हेरोइन बरामदगी मामले में वांछित सप्लायर आरोपी गिरफ्तार ।
August 17, 2026
