Home » देश » श्री शिव महापुराण कथा 7 अप्रैल से

श्री शिव महापुराण कथा 7 अप्रैल से

Facebook
Twitter
WhatsApp
148 Views

हिसार- श्री प्रयागगिरी शिवालय ट्रस्ट व पीजीएसडी सिनियर सैकेंडरी स्कूल की संस्था के पदाधिकारियों की मीटिंग संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में हुई। इस मीटिंग में शिवालय मंदिर ट्रस्ट पड़ाव चौक में 7 अप्रैल से 15 अप्रैल तक श्री शिव महापुराण कथा की तैयारियां बाबत ड्युटियां लगाई गई। मीटिंग में प्ररागगिरि शिवालय ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने उपस्थित पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि 7 अप्रैल से भगवान श्री शिव जी भव्य कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा में महामंडलेश्वर साध्वी करूणानिधि जी द्वारा की जाएगी व 7 अप्रैल को महाशिवपुराण कथा आंरभ से पहले प्रातः 9:00 बजे भव्य महिला कलश यात्रा निकाली जाएगी शिवालय मंदिर पड़ाव से महिलाओं द्वारा कलश उठाया जायेगा। कथा हर रोज दोपहर 4 बजे से 7 बजे तक होगी। जिसमें भव्य दरबार सजाया जाएगा और हर रोज स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य श्री भगवान शिव पार्वती जी कि मन मोहक झांकियां की प्रस्तुतियां दी जाएगी और प्रसाद व भंडारे का कार्यक्रम होगा। बजरंग गर्ग ने कहा कि श्री शिव महापुराण कथा हिसार में पहली बार हो रही है। जिसमें भारी संख्या में धर्मप्रेमी भाग लेंगे जबकि श्री प्रयागगिरि शिवालय मन्दिर प्राचीन मन्दिर ट्रस्ट है जो सबसे पुराना मन्दिर है इस मन्दिर से जनता की आस्था जुड़ी हुई है।इस अवसर पर सुरेंद्र सिंगला, ओम प्रकाश असीजा, गुलशन महाजन, जगत नारायण,सतपाल असीजा, रमेश पटवारी, सत्येंद्र कुमार गोयल, गंगा प्रसाद मौर्य, गुलाब सिंह राजा, निरंजन गोयल, मनीष कुमार, दीपक कुमार, सुनील शर्मा, रमन कुमार आदि प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices