सरकार द्वारा गेंहू खरीद 1 अप्रैल से शुरू करने के बावजूद भी आढ़तियों के पास बारदाना तक नही आया है- बजरंग गर्ग
किसान अपनी सरसों व गेंहू बेचने के लिए मंडियों में धक्के खा रहे है- बजरंग गर्ग
सरकार की तरफ से सरसों व गेंहू करने के लिए मंडियों कोई पुख्ता प्रबंध तक नही है- बजरंग गर्ग
सरकार को अपने व्यादे के अनुसार गेंहू व सरसों की खरीद, उठान व भुगतान 72 घंटे के अंदर-अंदर करना चाहिए- बजरंग गर्ग
चंडीगढ– हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कांन्फैड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग ने आढ़ती व किसानों से बातचीत करने के उपरांत कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री द्वारा अनाज उठान 48 घंटे में और 72 घंटे के अंदर-अंदर खरीद का भुगतान करने की घोषणा झूठ का पुलिन्दा है और जनता को गुमराह करने वाला ब्यान है जबकि हकीकत यह है कि मंडियों में 20-20 दिनों तक किसानों की सरसों की सरकारी खरीद तक नही होती है। यहां तक की कई मंडियों में तो आज तक सरसों व गेंहू उठान के टैंडर तक नही हुए है। बजरंग गर्ग ने कहा कि सरकार द्वारा गेंहू खरीद 1 अप्रैल से शुरू करने के बावजूद भी आढ़तियों के पास बारदाना तक नही आया है। किसान अपनी सरसों व गेंहू बेचने के लिए मंडियों में धक्के खा रहे है। सरकार की तरफ से सरसों व गेंहू करने के लिए मंडियों कोई पुख्ता प्रबंध तक नही है। मंडियों में सफाई व्यवस्था, चौकीदार, पीने के पानी व किसान भवन में किसी प्रकार की व्यवस्था तक नही है। जिसके कारण प्रदेश के किसान व आढ़तियों में सरकार के प्रति बड़ी भारी नाराजगी है। बजरंग गर्ग ने कहा कि सरकार को अपने व्यादे के अनुसार गेंहू व सरसों खरीद के लिए पुख्ता से पुख्ता प्रबंध करने चाहिए। सरकार को अपने व्यादे के अनुसार गेंहू व सरसों की खरीद, उठान व भुगतान 72 घंटे के अंदर-अंदर करना चाहिए। सरकार को किसान की फसल भुगतान के साथ-साथ आढ़तियों का कमीशन व पल्लेदारों की मजदूरी का भुगतान भी समय पर करना चाहिए जबकि सरकार आढ़तियों को कमीशन व पल्लेदारों की मजदूरी के लिए 6-6 महीने तक चक्कर लगवाती रहती है, जो उचित नही है। किसान देश का अन्नदाता है और व्यापारी रीड की हड्डी है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री द्वारा अनाज उठान 48 घंटे में और 72 घंटे के अंदर-अंदर खरीद का भुगतान करने की घोषणा झूठ का पुलिन्दा है- बजरंग गर्ग
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें

37 बोतल अवैध शराब सहित 2 लोगों काबू ।
August 17, 2026
हेरोइन बरामदगी मामले में वांछित सप्लायर आरोपी गिरफ्तार ।
August 17, 2026
