सिरसा। शहर के एफ ब्लॉक स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी का 46वां स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष यतिन्द्र सिंह एडवोकेट ने की। सर्वप्रथम पार्टी का झंडा फहराया गया। इस मौके पर एडवोकेट यतिंद्र सिंह ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक दल का सदस्य होना हम सभी के लिए बड़े गौरव की बात है। पार्टी का सिद्धांत है कि राष्ट्र प्रथम, पार्टी द्वितीय और स्वयं अंतिम। भारतीय जनता पार्टी ने अपने मेनिफेस्टो में अधिकतर संकल्प राष्ट्र हित को प्राथमिकता देते हुए रखे जाते हैं। जिलाध्यक्ष रहते हुए मेरा प्रयास रहेगा कि हर कार्यकर्ता को किसी ना किसी दायित्व पर सेवा करने का अवसर मिले। जिलाध्यक्ष ने कहा कि वे संगठन व कार्यकर्ताओं के प्रति सदैव समर्पित रहेंगे। किसी भी कार्यकर्ता का यदि कोई भी सुझाव है तो वो बेझिझक मुझसे संपर्क करें। हम सभी मिलकर संगठन की रीति-नीति के अनुसार कार्य करते हुए भाजपा को नई बुलंदियों पर ले जाएंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से निवेदन किया कि भाजपा के स्थापना दिवस पर अपने घर पर पार्टी का झंडा लगाएं और सरल व नमो ऐप पर फोटो और वीडियो जरूर अपलोड करें। प्रदेश सचिव सुरेंद्र आर्य ने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को 46वें स्थापना दिवस की बधाई दी और कहा कि लगातार तीसरी बार केंद्र व प्रदेश में सरकार बनाना आप सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा है। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश चोपड़ा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ा राजनैतिक दल है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने वो दिन भी देखें हैं, जब गिने चुने कार्यकर्ता, विधायक और सांसद हुआ करते थे। आज देश में भाजपा के सबसे ज्यादा सांसद-विधायक और जन प्रतिनिधि हैं। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष शीशपाल कंबोज, सिरसा नगर परिषद चेयरमैन शांति स्वरूप, पूर्व विधायक मक्खन लाल सिंगला, श्याम बजाज, अमन चोपड़ा, गुरदेव सिंह राही, प्रदीप रातुसरिया, रोहताश जांगड़ा, डा. गंगा सागर, विष्णु शर्मा, एडवोकेट कपिल, जसविंद्र कौर, भावना शर्मा, मुकेश मेहता, सिरसा नगर अध्यक्ष सुमन शर्मा, राजेश जलंधरा व अजय शेरपुरा, सागर बजाज, सिकंदर खट्टर सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भाजपा कार्यालय में धूमधाम से मनाया पार्टी का 46वां स्थापना दिवस
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें

37 बोतल अवैध शराब सहित 2 लोगों काबू ।
August 17, 2026
हेरोइन बरामदगी मामले में वांछित सप्लायर आरोपी गिरफ्तार ।
August 17, 2026
