Home » देश » पुलिस ने 945 ग्राम डोडा पोस्त के साथ एक धरा

पुलिस ने 945 ग्राम डोडा पोस्त के साथ एक धरा

Facebook
Twitter
WhatsApp
123 Views

पुलिस अधीक्षक डबवाली सिद्धान्त जैन के निर्देशानुसार व उप पुलिस अधीक्षक रमेश कुमार के कुशल नेतृत्व मे डबवाली क्षेत्र मे नशा तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत सख्त कार्यवाही करते हुए चौकी देसू जोधा पुलिस ने देसूजोधा से एक युवक को 945 ग्राम डोडा पोस्त  सहित काबू करने में कामयाबी हासिल की है । आरोपी की पहचान जगसीर सिंह उर्फ सीरा पुत्र सुखदेव सिंह निवासी गांव देसूजोधा के रूप में हुई है ।

            इस मामले के बारे में प्रभारी चौकी देसूजोधा उप.नि. विजय कुमार ने बताया कि एएसआई सतपाल अपनी पुलिस पार्टी के साथ गस्त पड़ताल अपराध व नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिये जोगेवाला रोड टी-प्वाइंट देसूजोधा पर मौजूद थे कि ASI को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली कि जगसीर सिंह उर्फ सीरा डोडा पोस्त बेचने का काम करता है जो समाद बाबा मस्त नाथ गांव देसूजोधा के पास काले रंग की पॉलिथीन में डोडा पोस्त लेकर बेचने की फिराक में खड़ा है एएसआई ने सूचना को सही मानकर व साथी कर्मचारियों को सूचना से अवगत करवाकर सूचना के अनुसार बताए स्थान पर पहुंचे तो एक नौजवान लड़का अपने दाहिने हाथ मे काले रंग की पोलोथीन लिए खड़ा था । जो पुलिस पार्टी की गाडी को देख कर एक दम पिछे मुडकर तेज-तेज कदमो से चलने लगा जो ASI ने गाडी रुकवाकर साथी कर्मचारियों की सहायता से नौजवान लड़के को काबु तलाशी ली तो उसके कब्जे से डोडा पोस्त बरामद होने पर थाना शहर में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कार्यवाही की गई । पकड़े गये आरोपी जगसीर सिंह उर्फ सीरा को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा  और इस नेटवर्क (डोडा तस्करी ) से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices