Home » देश » अब सोमवार और वीरवार को लगेंगे समाधान शिविर

अब सोमवार और वीरवार को लगेंगे समाधान शिविर

Facebook
Twitter
WhatsApp
149 Views

, सभी विभागों के अधिकारी रहेंगे उपस्थित

हरियाणा सरकार ने जनता की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए लगाए जाने वाले समाधान शिविर को अब सप्ताह में दो दिन सोमवार व वीरवार को लगाए जाने का फैसला लिया है। इन शिविरों में सभी विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति रहेगी और शिविर सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक लगाए जाएंगे।
उपायुक्त शांतनु शर्मा ने बताया कि जिला मुख्यालय तथा डबवाली, कालांवाली एवं ऐलनाबाद उप-मंडल मुख्यालयों पर हर सोमवार एवं गुरुवार को प्रात: 10 से 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में संबंधित मुख्यालय अथवा उप-मंडल में नियुक्त सभी विभागों के अधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे ताकि एक ही स्थान पर जन शिकायतों का प्रभावी व समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित किया जा सके। समाधान शिविरों में आने वाली शिकायतों की समीक्षा के लिए प्रत्येक शुक्रवार को बैठक होगी।
सोमवार को आई नौ शिकायतें, नगराधीश ने दिए समाधान के निर्देश
सोमवार को लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर में नगराधीश यश मलिक ने जनसमस्याएं सुनी। शिविर में कुल नौ शिकायतें आई, जिसके तत्काल समाधान के निर्देश दिए गए हैं। शिविर में नागरिक संसाधन सूचना विभाग (सीआरआईडी) से संबंधित चार शिकायतें, डीएमसी की दो, जिला राजस्व अधिकारी, एसडीएम ऐलनाबाद व पर्यटन विभाग से संबंधित एक – एक शिकायत समाधान के लिए रखी गई। सीटीएम यश मलिक ने कहा कि हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर आमजन की समस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम बन रहे हैं। प्राथमिकता के आधार पर समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों का निपटारा किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का जल्द से जल्द समाधान करें ताकि आमजन की शिकायतों का तत्परता से निवारण हो और उन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices