Home » देश » मुख्यमंत्री का ब्यान गुमराह करने वाला

मुख्यमंत्री का ब्यान गुमराह करने वाला

Facebook
Twitter
WhatsApp
180 Views

मुख्यमंत्री का यह ब्यान देना की सरसों व गेंहू की खरीद, उठान व भुगतान 48 घंटे की अन्दर-अन्दर होगा वह गुमराह करने वाला ब्यान है- बजरंग गर्ग

मुख्यमंत्री नायब सैनी को अपनी घोषणा के अनुसार गेंहू व सरसों की खरीद, उठान व भुगतान 48 घंटे में करें- बजरंग गर्ग

सरकार गेंहू खरीद का भुगतान के साथ-साथ आढ़तियों का कमीशन व पल्लेदारों की मजदूरी भी 72 घंटे में करनी चाहिए- बजरंग गर्ग

हरियाणा सरकार की तरह से सरकारी गेंहू खरीद के लिए कोई पुख्ता प्रबंध नहीं है- बजरंग गर्ग

सरकार ने गेंहू खरीद के लिए अनाज मंडी के आढ़तियों को बारदाना तक नहीं दिया है- बजरंग गर्ग

हिसार- हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कांन्फैड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग ने अपने अनाज मंडियों के दौरे के दौरान गेंहू खरीद का जायजा लिया और किसान व आढ़तियों की समस्या सुनी। व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने गेंहू खरीद का जायजा लेने के उपरांत कहा कि हरियाणा सरकार की तरह से सरकारी गेंहू खरीद के लिए कोई पुख्ता प्रबंध नहीं है। अभी तक हिसार सहित कई अनाज मंडियों में गेंहू उठान का ठेका तक नहीं दिया और सरकार ने गेंहू खरीद के लिए अनाज मंडी के आढ़तियों को बारदाना तक नहीं दिया है जबकि गेंहू की सरकारी खरीद 1 अप्रैल 2025 से मंडियों में शुरु हो चुकी है। बजरंग गर्ग ने कहा कि मुख्यमंत्री का यह ब्यान देना की सरसों व गेंहू की खरीद, उठान व भुगतान 48 घंटे की अन्दर-अन्दर होगा वह गुमराह करने वाला ब्यान है। हकीकत यह है कि किसान अपनी सरसों को बेचने के लिए 20-20 दिन तक मंडियों में धक्के खा रहे है और किसान की सरसों सरकारी एजेंसियां खरीद नहीं कर रही है।  बजरंग गर्ग ने मुख्यमंत्री नायब सैनी से मांग की है कि वह अपनी घोषणा के अनुसार गेंहू व सरसों की खरीद, उठान व भुगतान 48 घंटे में करें ताकी किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए कई-कई दिनों तक मंडियों में धक्के ना खाने पड़े जबकि किसान देश का अन्नदाता है और व्यापारी रीड की हड्डी है। सरकार को किसान व आढ़तियों की समस्या की तरफ ध्यान देना चाहिए जबकि हर बार गेंहू, सरसों, धान खरीद के समय आढ़ती व किसानों को बड़ी भारी दिक्कत आती है। सरकार गेंहू खरीद का भुगतान के साथ-साथ आढ़तियों का कमीशन व पल्लेदारों की मजदूरी भी 72 घंटे में करनी चाहिए। गेंहू खरीद का कमीशन व पल्लेदारों को मजदूरी के लिए 6-6 महीने चक्कर काटने पड़ते है जो उचित नहीं है। इस अवसर पर अनाज मंडी ऐसोसिएशन के जिला प्रधान पवन गर्ग, पूर्व प्रधान संजय गोयल बाबा,उप प्रधान बजरंग असरावां,जगदीश गोदारा, निरंजन गर्ग, सत्य प्रकाश आर्य, पवन बंसल, भूप सिंह बिजला, कृष्ण गोयल, निरंजन गोयल, रोहित केडिया आदि व्यापारी प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices