सरकार रोडवेज कर्मचारियों को आंदोलन के लिए कर रही मजबूर
सिरसा। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा द्वारा पूर्व में घोषित कार्यक्रम अनुसार सिरसा डिपो में रोडवेज कर्मचारियों द्वारा भूख हड़ताल कर सरकार की आत्मा को जगाने का प्रयास किया गया। भूख हड़ताल सांझा मोर्चे में शामिल आत्माराम बैनीवाल, पृथ्वी सिंह चाहर, सतवीर कड़वासरा, मोहनलाल सहारण की अध्यक्षता में की गई। वहीं भूख हड़ताल में राज्य मोर्चा के वरिष्ठ सदस्य जगदीप राठौर, संदीप रंगा, हरिकिशन, चमन लाल स्वामी, शिव कुमार, कुलविंदर सिंह कोटली मुख्य रूप से मौजूद रहे। राज्य मोर्चा के नेताओं ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा 23 जून 2023, 16 जुलाई 2024 की कर्मचारियों की मांगों की जायज मानते हुए अनेक मांगों पर सहमति जताई थी और उन्हें लागू करने का आश्वासन दिया था, लेकिन बड़े दुर्भाग्य की बात है कि स्वीकार की गई मांगों के लागू करने के परिपत्र आज तक जारी नहीं किए गए हैं, जिसमें कर्मचारियों में भारी रोष है। उन्होंने कर्मचारियों की कुछ मुख्य मांगों जिनमें परिचालक, चालक, लिपिक के वेतनमान की वेतन विसंगतियां दूर करके परिचालकों का पे ग्रेड बढ़ाया जाए, चालक परिचालकों को सीमित और टाइम देने के आदेश पत्र को वापस लिया जाए, चालक-परिचालकों को रात्रि ठहराव करने व भुगतान करने के वर्तमान में जारी आदेश को वापस लेने और पूर्व की भांति रात्रि ठहराव देने भुगतान किया जाए, चालक-परिचालक, निरीक्षक उप निरीक्षक कर्मचारियों के देय अर्जित अवकाश कटौती के जारी आदेशों को वापस लिया जाए, वर्ष 2002 में भर्ती हुए चालकों को नियुक्ति तिथि से पक्का किया जाए, गु्रप डी के कर्मचारियों को कॉमन कैडर से बाहर निकाला जाए आदि। भूख हड़ताल में लादू राम बणी, सुरेंद्र बैरागी सचिव शेर सिंह खोड, राजकुमार शीला, विकास यादव हंसी, हेमंत पारीक, सुरेंद्र डूडी, रविंदर बौद्ध, सतपाल रानियां, सेलेंदर रानिया, सतपाल खान, मैनपाल आदि ने मुख्य रूप से भाग लिया।
भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारी बोले,
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें

37 बोतल अवैध शराब सहित 2 लोगों काबू ।
August 17, 2026
हेरोइन बरामदगी मामले में वांछित सप्लायर आरोपी गिरफ्तार ।
August 17, 2026
