सिरसा। श्री रामदूत सेवा मंडल की ओर से धार्मिक स्थानों की यात्रा के लिए रात्रि को बस रवाना की गई। बस द्वारा श्रद्धालुओं को सिरसा से सालासर व खाटू श्याम का भ्रमण करवाया जाएगा। धार्मिक यात्रा के लिए बस को समाजसेवी कपिल अनेजा, चंडीगढ़ से सूरजभान व फाजिल्का से चंद्र संयुक्त रूप से ने झंडी देकर रवाना किया। जानकारी देते हुए करियाणा एसोसिएशन सिरसा के प्रधान सतीश शर्मा ने बताया कि श्रीराम दूत सेवा मंडल की ओर से हर माह श्रद्धालुओं को इन धार्मिक स्थलों का बिना लाभ-हानि के भ्रमण करवाया जाता है। पिछले 14 सालों से ये सेवा चली आ रही है। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान सेवा मंडल की ओर से सेवा के तौर पर श्रद्धालुओं के लिए भोजन, चाय व रहन-सहन की भी व्यवस्था की गई। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए जाते और आते हैं। इस मौके पर रमेश गर्ग, वेदभूषण गर्ग, विजय बंसल, सुरेश गोयल, अमर सोनी, रोहताश सोनी, सतीश बंसल, अनिल जन, अनिल गोयल, चेतन भूषण, श्यामलाल गिरिधर, कृष्ण कक्कड़ सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
धार्मिक भ्रमण के लिए श्रद्धालुओं की बस रवाना
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें

37 बोतल अवैध शराब सहित 2 लोगों काबू ।
August 17, 2026
हेरोइन बरामदगी मामले में वांछित सप्लायर आरोपी गिरफ्तार ।
August 17, 2026
