Home » सिरसा » चौंकी गोल बाजार पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में दो को किया काबू

चौंकी गोल बाजार पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में दो को किया काबू

Facebook
Twitter
WhatsApp
123 Views

 डबवाली 10 अप्रैल । पुलिस अधीक्षक डबवाली सिद्धान्त जैन आई पी एस के निर्देशानुसार तथा उप पुलिस अधीक्षक डबवाली रमेश कुमार के कुशल नेतृत्व में अपराधों की रोकथाम व आपराधिक मामलों में वांछित आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के चौकी गोलबाजार पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में आरोपी राकेश उर्फ तुक्की व रमेश पुत्रान नन्द निवासी वार्ड न.07 डबवाली को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है ।  इस संबंध में प्रभारी गोल बाजार एएसआई जगपाल ने बताया कि दिनांक 09.04.2025 को सिपाही सुनील कुमार व उसके साथी कर्मचारी के साथ हाथापाई व मारपीट करने तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने पर मामला दर्ज किया गया था । जांच के दौरान एएसआई गुलाब चन्द द्वारा आरोपियों को  गिरफ्तार किया गया है । आरोपी राकेश व रमेश को  अदालत में पेश किया जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices