Home » सिरसा » चौंकी सिंहपुरा पुलिस ने डोडा पोस्त में असल सप्लायर को किया काबू

चौंकी सिंहपुरा पुलिस ने डोडा पोस्त में असल सप्लायर को किया काबू

Facebook
Twitter
WhatsApp
123 Views

 डबवाली 10 अप्रैल । पुलिस अधीक्षक डबवाली सिद्धांत जैन के निर्देशानुसार तथा उप पुलिस अधीक्षक कालांवाली संदीप धनखड़ के कुशल नेतृत्व में अपराधों की रोकथाम व आपराधिक मामलों में वांछित आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान चौकी सिंहपुरा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में आरोपी दलीप सिंह पुत्र सुगन सिंह निवासी बिकासर जिला चुरू राजस्थान  को काबू  करने में कामयाबी हासिल की है ।

इस संबंध में प्रभारी सिंहपुरा सब इंस्पेक्टर चंदन सिंह ने बताया कि दिनांक 19.02.2025 को सीआईए स्टाफ कालांवाली ने आरोपी वकील पुत्र कन्नीराम व एक किशोर वासियान कुरगावाली को 10 किलो डोडा पोस्त सहित काबू कर जेल भेजा था । आरोपी दलीप सिंह द्वारा ही आरोपी वकील को डोडा पोस्त बेचा गया था । आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices