Home » सिरसा » चौंकी कालांवाली पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर भेजा जेल

चौंकी कालांवाली पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर भेजा जेल

Facebook
Twitter
WhatsApp
148 Views

 डबवाली 10 अप्रैल । पुलिस अधीक्षक डबवाली सिद्धांत जैन के निर्देशानुसार तथा उप-पुलिस अधीक्षक कालांवाली संदीप धनखड़ के कुशल नेतृत्व मे, क्षेत्र में चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने व चोरों की धरपकड़ को लेकर चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए चौंकी कालांवाली पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित आरोपी बलतेज सिंह उर्फ गग्गी पुत्र जगसीर सिंह निवासी सिंहपुरा को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर अदालत में पेश करके बंद जेल सिरसा करवाया गया है ।

इस संबंध में सब इंस्पेक्टर सुनील ने बताया कि दिनांक 13.08.2024 को कुलविंदर सिंह पुत्र श्री जीत सिंह निवासी मंडी कालांवाली की शिकायत पर कि मास्टर कॉलोनी कालांवाली से बिकर सिंह प्रधान के घर के सामने से मोटरसाइकिल चोरी होने पर मामला दर्ज किया गया था । जो जांच  के दौरान आरोपी बूटा सिंह को काबू करके उसके कब्जे से चोरीशुदा मोटरसाइकिल को बरामद करके बंद जेल सिरसा करवाया था । जांच के दौरान आरोपी बलतेज सिंह उर्फ गग्गी पुत्र जगसीर सिंह निवासी सिंहपुरा को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर अदालत में पेश करके बन्द जेल सिरसा करवाया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices