डबवाली 10 अप्रैल । पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन के निर्देशानुसार नशे के दुष्परिणामों के बारे डबवाली पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है । इस संबंध मे महिला थाना पुलिस टीम स्कूल कॉलेज एवं चौक चौराहों पर जाकर सेमिनार लगाकर आमजन को जागरूक कर रही है । आज इसी कड़ी मे महिला उप निं कमला प्रभारी महिला थाना डबवाली ने अपनी पुलिस टीम के साथ अनाज मंडी डबवाली में जागरूकता सेमिनार लगाकर नशे के बारे में जागरूक किया ।
उप नि. कमला ने बताया कि जिला पुलिस की टीमें आमजन को नशे के विरुद्ध जागरूक करने के लिए जागरूकता कैंप लगा रही है जिसमें आमजन को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी प्रदान करके जागरूक किया जा रहा है । शराब, अफीम, गांजा आदि नशीली दवाओं का सेवन हमारे जीवन के लिए बहुत हानिकारक है । नशे के दुष्प्रभाव का सीधा असर हमारे शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है । इन दवाओं का अधिक सेवन करने से शरीर के विभिन्न अंग और अंगों के साथ-साथ दिमाग पर भी बुरा असर पड़ता है । नशा एक समस्या है जो समाज में व्याप्त हो रही है और इसके दुष्प्रभाव व्यक्ति, परिवार और समाज को प्रभावित करते हैं । नशीली दवाओं का सेवन स्वास्थ्य, व्यक्तित्व, शिक्षा, संबंध और आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव डालता है । नशा एक समस्या है जिसका समाधान हेतु शिक्षा, उच्चतम स्तर की जागरूकता और सभी समुदाय की सहयोग की जरूरत होती है । नशे के दुष्प्रभाव से बचने के लिए हमें अपनी जिम्मेदारियों को समझना और स्वस्थ जीवन शैली अपनाना चाहिए । नशे के दुष्प्रभाव को रोकने के लिए समाज को सहयोग करना चाहिए और नशीली दवाओं के विरुद्ध जागरूकता फैलानी चाहिए । जिला पुलिस की आमजन से अपील है कि नशा से दूर रहें और आपके आसपास यदि कोई व्यक्ति नशा बेचने का काम करता तो तुरंत इसकी सूचना अपने नजदीकी थाना में देकर समाज को नशा मुक्त करने में पुलिस का सहयोग करें । पुलिस को सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी । जिला पुलिस सदैव आपकी सहायता के लिए तत्पर है ।

