डबवाली 10 अप्रैल । पुलिस महानिदेशक श्री शत्रुजीत कपूर के निर्देशानुसार व पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन के मार्गदर्शन में लगातार डबवाली पुलिस द्वारा नशा करने वालों व नशा बेचने पर कड़ी कार्यवाही की जा रही है । नशा तस्करों को पकड़ कर उन्हें जेल की सलाखों के पीछे भेजा रहा है वहीं गांव, शहर गली मोहल्ले में जाकर नशा पीड़ितों की पहचान कर उनका इलाज करवा रही है । साथ ही गंभीर स्थिति वाले नशा पीड़ितों को नशा मुक्ति केंद्र व सरकारी अस्पताल में ईलाज करवाया जा रहा है । डबवाली पुलिस की यह मुहिम अब जन आंदोलन बन गया है जिसमें जनसामान्य की भागीदारी भी रंग ला रही है । साथ ही नशा छोड़ने के लिए युवा आगे आ रहे हैं और इलाज करवाने की इच्छा जता रहे है ।
इसी अभियान के तहत नशा मुक्ति टीम ने जिला डबवाली के विभिन्न गांवों से 15 नशा पीड़ितों की पहचान कर सरकारी अस्पताल से काउंसलिंग करवाकर उनको 5 दिन की दवाई दिलवा कर उनका ईलाज करवाया गया । साथ ही पुलिस अधीक्षक द्वारा मीटिंग में दिए गए निर्देशों की पालना करते हुए नशा पीड़ितों की समय समय पर जांच की जा रही है ताकि उनकी स्थिति में आए सुधार का समय समय पर पता चलता रहे ताकि उनके दोबारा नशा न कर सके । साथ ही उनके परिवार वालों से भी अपील की जा रही है कि वे नशा पीड़ितों की स्थिति के बारे में नशा मुक्ति टीम को जानकारी देते रहें ताकि उनका इलाज क्रमवार तरीके से चलता रहे । उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि उनके इलाके में अगर कोई नशा करता या बेचता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें । आपकी पहचान गुप्त रखी जाएगी । डबवाली पुलिस आपकी सहायता के लिए सदैव तत्पर है ।

