सिरसा। श्री गऊशाला प्रेमी संघ परिवार की ओर से श्री सालासर धाम मंदिर द्वारा आयोजित श्री हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सिरसा शहर में निकाली गई शोभा यात्रा के दौरान भगवान परशुराम चौक पर शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए आइसक्रीम की सेवा की गई। संघ की ओर से विनय शर्मा, संजय फडिय़ा, सुरेश फडिय़ा, संजीव जिंदल, ज्ञान जिंदल, सुनील तायल, संजय शर्मा, विकास कोचरी, रमेश बांसल, संजय गोयल ने संयुक्त रूप से बताया कि संघ की ओर से शोभा यात्रा में चल रहे श्रद्धालुओं के लिए आइसक्रीम की स्टॉल लगाई गई। उन्होंने बताया कि संघ की ओर से शहर में समय-समय पर होने वाले धार्मिक आयोजनों में इस प्रकार की सेवा लगातार की जाती है और हर रविवार को श्री देवी लाल गौशाला में संघ के सभी सदस्य मिलकर सेवा और सहयोग करते हैं। इस मौके पर राजेंद्र गोयल, सतीश गोयल,अशोक खुराना, रमन शर्मा, अमन शर्मा, प्रमोद बांसल, राकेश ग्रोवर, आशीष टुटेजा, संदीप मित्तल, महेश रेलन, कपिल हिसारिया, विनय हिसारिया, प्रेम बंसल, अमित साहूवाला, दीपक गोयल, विनीत तलंगा, श्याम कसेरा, विनोद शेरपुरा, भारत गोयल, कृष्ण बंसल, केशव गोयल, किंकी गर्ग, जोगिंदर नागपाल, धर्मपाल मेहता, विनीत सचदेवा, विनीत मेहता सहित अन्य संघ सदस्य उपस्थित थे।
श्री गऊशाला प्रेमी संघ परिवार ने लगाई श्रद्धालुओं के लिए आइसक्रीम की छबील
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें

37 बोतल अवैध शराब सहित 2 लोगों काबू ।
August 17, 2026
हेरोइन बरामदगी मामले में वांछित सप्लायर आरोपी गिरफ्तार ।
August 17, 2026
