Home » सिरसा » राजकीय महिला महाविद्यालय सिरसा मेआयोजित की गई इतिहास प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता रमनदीप कौर, सिमरन, आरजू की टीम रही प्रथम स्थान पर

राजकीय महिला महाविद्यालय सिरसा मेआयोजित की गई इतिहास प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता  रमनदीप कौर,  सिमरन, आरजू की टीम रही प्रथम स्थान पर

Facebook
Twitter
WhatsApp
156 Views
राजकीय महिला महाविद्यालय सिरसा में आज दिनांक 11 अप्रैल, 2025 को इतिहास विषय परिषद के तत्वाधान में एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें तीन-तीन सदस्यों की कुल 6 टीमों ने भाग लिया 6 राउंड पर आधारित इस प्रतियोगिता में इतिहास विषय से संबंधित ज्ञानवर्धक तथा रुचि पूर्ण प्रश्न पूछे गए प्रतियोगिता में प्रतिभागी छात्राओं के अतिरिक्त उपस्थित छात्राओं ने प्रतिभागी छात्राओं का उत्साहवर्धन किया  मंच संचालन बीए तृतीय वर्ष की छात्राओ शर्मिला , रविना और मनीषा  ने सुरुचिपूर्ण तरीके से किया ।  प्रतियोगिता में रमनदीप कौर,  सिमरन, आरजू की टीम ने प्रथम स्थान तथा कविता , अमन इंशा ,  भावना
 की टीम ने द्वितीय स्थान तथा सानिया , कैलास , सिमरन की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया कार्यक्रम में उपस्थित  प्रो कपिल सैनी प्रो सुनील सोनी , प्रो मुकेश तथा प्रो सतपाल बैनिवाल ने विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया इस अवसर पर प्राचार्य प्रो राम कुमार जांगड़ा ने छात्राओं को ज्ञान के विविध आयामों में प्रश्न उत्तर के महत्व से अवगत करवाया तथा सभी विजेता छात्राओं को आशीर्वचन कहे इतिहास विषय परिषद के संयोजक  डॉ. विक्रमजीत सिंह ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के महत्व से अवगत करवाते हुए सभी उपस्थित जनों का धन्यवाद किया अंत में इतिहास विषय परिषद की सभी पदाधिकारियों ने उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices