चेतावनी, या तो सुधर जाओ, अन्यथा मंत्री से शिकायत कर करेंगे कार्रवाई की मांग
सिरसा। प्रमुख समाजसेवी अनिल चंदेल ने एक प्रेस बयान में कहा कि बिजली निगम में नए मीटर कनैक्शन शाखा के कर्मचारी सरेआम नियमों को ताक पर रख कर बिना किसी भय के अपनी भ्रष्टाचार की दुकान सरपट चला रहे हैं। जो व्यक्ति इन कर्मचारियों की डिमांड पूरी करता है, उससे बिना जरूरी दस्तावेज लिए 2 घंटे के भीतर ही बिजली का नया कनेक्शन दे दिया जाता है। चंदेल ने कहा कि उन्होंने बिजली विभाग के सभी नियमों का पालन करते हुए 2 अप्रैल को नए बिजली मीटर कनेक्शन के लिए ऑनलाइन प्रार्थना पत्र दर्ज करवाया। जिसका नम्बर टी11-425-29 है, परंतु दस दिन बीत जाने के बाद भी उनका कनैक्शन नहीं लग पाया। दूसरी तरफ एक व्यक्ति बिजली विभाग के एक कर्मचारी को दो हजार की रिश्वत देता है और बिना किसी ऑनलाइन प्रार्थना पत्र के उसके वहां एक घंटे के भीतर नया कनैक्शन मीटर लग जाता हैं।अनिल चंदेल ने तुरंत मामले की गंभीरता को समझते हुए कुछ नए मीटर धारकों से संपर्क किया, तो उनकी बात सुनकर उनके पैरों तले जमीन सरक गई। चंदेल ने कहा कि सिरसा शहर में अधिकारी बेलगाम होकर सरकार द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों की धज्जियां उड़ा रहे हंै। उन्होंने निगम अधिकारियों को चेताते हुए कहा कि या तो सुधर जाओ, क्योंकि आज भी हरियाणा राज्य में नियम सर्वप्रथम है और बिजली मंत्रालय गब्बर के नाम से प्रसिद्ध अनिल विज के पास है। जल्द ही वे मंत्री अनिल विज से मिलकर इस पूरे मामले की रिपोर्ट देकर जांच करने की सिफारिश करेंगे।
नये मीटर कनैक्शन के नाम पर चल रहा भ्रष्टाचार का नंगा नाच
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें

37 बोतल अवैध शराब सहित 2 लोगों काबू ।
August 17, 2026
हेरोइन बरामदगी मामले में वांछित सप्लायर आरोपी गिरफ्तार ।
August 17, 2026
