बिजली पोल में आ रहे करंट को करवाया ठीक, गलीवासियों ने जताया आभार
सिरसा। बरसात के मौसम में बिजली के लोहे के पोल में आ रहे करंट के चलते होने वाले
संभावित हादसे के दृष्टिगत वार्ड 17 की पार्षद मोनिका सर्राफ व पार्षद प्रतिनिधि पंकज सर्राफ ने तत्परता से कदम उठाते हुए बिजली निगम कर्मियों की सहायता से करंट की स्थिति को दूर करवाया। उल्लेखनीय है कि बीते शुक्रवार को बरसात के मौसम के दौरान वार्ड नंबर 17 में स्थित वैद्य कालूराम वाली गली में स्थित लोहे के पोल में करंट आने की शिकायत स्थानीय गलीवासियों ने पार्षद मोनिका सर्राफ व पार्षद प्रतिनिधि पंकज सर्राफ से की। इस सूचना के आधार पर पार्षद प्रतिनिधि ने त्वरित कदम उठाते हुए बिजली निगम के अधिकारियों से संपर्क साधा और फौरन टीम को मौके पर बुलाकर लोहे के बिजली पोल में आ रहे करंट की स्थिति को ठीक करवाया। गलीवासियों ने पार्षद मोनिका सर्राफ व पार्षद प्रतिनिधि पंकज सर्राफ द्वारा इस गंभीर स्थिति को समय रहते ठीक करवाने की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।
पार्षद मोनिका सर्राफ की तत्परता से हादसे की संभावना नियंत्रित
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें

37 बोतल अवैध शराब सहित 2 लोगों काबू ।
August 17, 2026
हेरोइन बरामदगी मामले में वांछित सप्लायर आरोपी गिरफ्तार ।
August 17, 2026
