डबवाली के मटदादू गांव में एसपी ने किया रात्रि ठहराव , ग्रामीणों की सुनी समस्याएं , कहा कि आपकी हर समस्या का समाधान करने का करेंगे प्रयास*
*नशा मुक्त समाज बनाने में हर व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी समझेः- एसपी सिद्धान्त जैन*
। हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने हाल ही में पुलिस अधीक्षकों को महीने में अपने जिले के किसी एक गांव में रात्रि ठहराव करने और उनकी समस्याएं सुनने के आदेश दिये थे । जिसमें नशे की रोकथाम, कानून व्यवस्था से संबंधित शिकायतों की समीक्षा करने के बारे कहा गया था । जो इसकी अनुपालना में जिला डबवाली के एसपी ने बीते शुक्रवार गांव मटदादू में रात्रि ठहराव किया । इस दौरान पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन आईपीएस ने गांव के लोगों की समस्याएं सुनी ।
पुलिस अधीक्षक सिद्वान्त जैन ने कहा की युवाओ में बढती ड्रग्स की प्रवृति को हर हाल में रोकना है । इसके लिए प्रशासन और आमजन को मिलकर प्रयास करने होगें । यदि गांव में किसी व्यक्ति द्वारा ड्रग्स बेचे जाने की जानकारी मिलती है तो इसकी जानकारी तुरन्त पुलिस को दें ताकि समय रहते उस पर ठोस कार्यवाही की जा सके ।
इस अवसर पर उन्होंने खेलों के महत्व पर जोर देते हुए मौजूद युवाओं को कहा कि खेल हमारे शारीरिक विकास के लिए बहुत आवश्यक है । खेले हमारे शरीर को स्वस्थ व तंदुरुस्त बनाते हैं । खेल हमें शारीरिक व मानसिक बीमारियों से बचाते हैं । खेल शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास के लिए भी महत्वपूर्ण है । यह हमारी ध्यान क्षमता और मनोयोग्यता को विकसित करता है । यह हमारा आत्मविश्वास बढ़ाता है और मानसिक संतुलन बनाए रखने में मदद करता है । खेल खेलने से हम बुरे विचारों को त्याग देते हैं और मानसिक तनाव से दूर रहते हैं । उन्होंने युवाओं से कहा कि हम खेल खेलकर नशे जैसे बुरे कामों से मुक्ति पा सकते हैं । उन्होने गांव के सरपंच व प्रतिष्ठित व्यक्तियों से गांव में समय-समय पर खेलों का आयोजन करवाने का अनुरोध किया । खेलों से जुड़कर ही युवा व बच्चे बुरी आदतों से दूर रह सकते हैं । उन्होने कहा कि इस अभियान में पुलिस कर्मचारी भी गांव-गांव जाकर खेलों के बारे में युवाओं को जागरूक कर उन्हें खेलों से जोड़ रहे हैं ।
पुलिस अधीक्षक ने गांव में सभी मौजूद ग्रामीणों को ग्राम प्रहरी के बारे में बताया और कहा गया कि आपके गांव का प्रहरी , गांव की कोई भी समस्या हो तो आप तुरंत अपने प्रहरी के माध्यम से पुलिस को बताए । प्रहरी के माध्यम से आप कोई भी सूचना दे सकते जिसमे कोई नशा तस्कर और अन्य अवैध धन्धो में शामिल लोग इत्यादि हो । जो सूचना देगा उसका नाम गोपनीय रखा जायेगा । गांव में शराब पीकर परिवार व बच्चों के साथ कोई झगड़ा या मारपीट करता है तो उसकी सूचना आप तुरंत प्रहरी को दो या डायल 112 पर कॉल करें । उन्होने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी समझे व प्रत्येक नशा पीड़ित पर एक व्यक्ति उसे दवाई दिलवाने में सहयोग करे व उसे नशा छुड़वाएं । नशा मुक्ति टीम भी इस कार्य में जोर-शोर से लगी हुई है और नशा पीड़ितों की पहचान कर उन्हे सरकारी अस्पताल से काउंसलिंग करवाकर उनका इलाज करवा रही है ।
पुलिस अधीक्षक ने गांव में मौजूद बुजुर्ग व्यक्तियों से बातचीत की गई व नौजवानों को नशे से दूर रहने बारे प्रेरित किया । गांव के आपराधिक किस्म के व्यक्तियों बारे जानकारी हासिल की गई तथा हिस्ट्रीशीटर के बारे पूछा । इस रात्रि ठहराव के दौरान पुलिस अधीक्षक ने गांव के सरपंच व ग्रामीणों से उनके गांव में अनाज मंडी, बैंक, पीने के व सिंचाई के पानी की समस्या, खेल स्टेडियम व क्रिकेट प्रशिक्षक उपलब्ध कराने जैसे विषयों पर चर्चा हुई । प्रबंधक थाना सदर को गांव से संबंधित मामलों में न्याय संगत व क़ानून संगत कार्यवाही करने बारे निर्देश दिये गये । इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक कालांवाली संदीप धनखड़, प्रभारी थाना सदर निरीक्षक ब्रह्म प्रकाश, प्रभारी चौकी गोरीवाला एएसआई जयवीर, प्रभारी सुरक्षा शाखा उप नि. सुभाष चंद्र, एसए गुरदीप सिंह व अन्य पुलिस कर्मचारियों सहित सरपंच प्रतिनिधि मटदादू रणदीप सिंह, पंच, नम्बरदार व ग्रामीण मौजूद थे । ग्रामीणों ने डबवाली पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ किए गए कार्यों की प्रशंसा की व इस कार्य में पूरे गांव द्वारा बढ़ चढ कर सहयोग देने का आश्वासन दिया गया ।

