119 Views
पुलिस अधीक्षक डबवाली सिद्धांत जैन के निर्देशानुसार तथा उप पुलिस अधीक्षक कालांवाली सन्दीप धनखड़ के कुशल नेतृत्व में अपराधों की रोकथाम व आपराधिक मामलों में वांछित आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान सीआईए कालांवाली ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में असल तस्कर आरोपी खुशी पुत्र देवराज निवासी बप्पा को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है ।
इस संबंध में प्रभारी सीआईए कालांवाली इंस्पेक्टर विरेन्द्र सिंह ने बताया कि दिनांक 09.04.2025 को उनकी टीम ने तारुआना से 08.04 ग्राम हेरोइन चिट्टा सहित अमरीक सिंह पुत्र महेंद्र सिंह निवासी तारूआना को काबू करके जेल भेजा था । पकडे गये आरोपी खुशी द्वारा ही आरोपी को हेरोइन (चिट्टा) बेचा गया था । आरोपी खुशी पुत्र देवराज को अदालत में पेश किया जाएगा ।
Post Views: 74

