चौंकी चौटाला पुलिस ने बकरी चोरी मामले की गुत्थी सुलझाई एक आरोपी को काबू कर 3,000 रुपये नगद राशि की बरामद
आरोपी चोरी के अन्य मामलों में है संलिप्त
पुलिस अधीक्षक डबवाली सिद्धान्त जैन के निर्देशानुसार तथा उप-पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कपिल अहलावत के कुशल नेतृत्व मे क्षेत्र में चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने व चोरों की धरपकड़ को लेकर चलाये गये विशेष अभियान के तहत चौकी चौटाला पुलिस ने गांव सकत्ता खेड़ा से बकरी चोरी के मामले में आरोपी चरणदास पुत्र मुंशी राम निवासी ढाबा तहसील संगरिया जिला हनुमानगढ को काबू कर उसके कब्जे से 3,000 रुपये नगद राशि बरामद करने में सफलता हासिल की है ।
इस संबंध में प्रभारी चौकी चौटाला सब इंस्पेक्टर आनन्द कुमार ने बताया कि दिनांक 10.03.2025 को रामदलीप सिंह पुत्र लीलू राम निवासी सकत्ता खेड़ा की शिकायत पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके घर के सामने बने बाडे से 4 बकरियां व एक बकरा चोरी होने पर अभियोग न.66 दिनांक 10.03.2025 धारा 305, 331(4) BNS थाना सदर डबवाली दर्ज रजिस्टर कर जांच शुरू की गई थी । जो जांच के दौरान मुख्य सिपाही विजय कुमार द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किया गया है । आरोपी को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और गहनता से पूछताछ कर अन्य वारदातों के बारे में जानकारी हासिल की जाएगी ।

