सिरसा। मुख्य डेरा बाबा भूमणशाह, ग्राम बाबा भूमणशाह (संगर सरिस्ता), सिरसा में परम संत बाबा भूमणशाह महाराज के 338वें पावन जन्मोत्सव पर 14 अप्रैल को अनेक धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। डेरे के सेवक सचिव विनोद एडवोकेट ने बताया कि जन्मोत्सव पर होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियां श्रद्धालुओं के द्वारा पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि जन्मोत्सव पर सुबह 9 बजे अखंड पाठ का भोग डाला जाएगा और साढ़े 9 बजे रक्तदान व चिकित्सा शिविर का शुभारंभ डेरे के गद्दीनशीन संत बाबा ब्रह्मदास महाराज करेंगे। उन्होंने बताया कि दोपहर 12 बजे देश-विदेश से आए हुए श्रद्धालुओं को बाबा ब्रह्मदास महाराज प्रवचन व आशीर्वाद देंगे। इस अवसर पर रस्साकस्सी मुकाबले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विजेता टीम को 11 हजार व उपविजेता को 8100 रुपए दिए जाएंगे। बाबा भूमणशाह जन्मोत्सव में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहेगी और गुरु का अटूट लंगर चलेगा।
बाबा भूमणशाह के जन्मोत्सव पर कार्यक्रम
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें

37 बोतल अवैध शराब सहित 2 लोगों काबू ।
August 17, 2026
हेरोइन बरामदगी मामले में वांछित सप्लायर आरोपी गिरफ्तार ।
August 17, 2026
