सिरसा। आर्य समाज मन्दिर सिरसा में प्रत्येक माह की भांति इस माह भी मासिक सत्संग आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य प्रवक्ता हिसार से कल्याणी रही, जिन्होंने अपने सुमधुर भजनों के माध्यम से समस्त सिरसा नगर वासियों को मन्त्र मुग्ध किया। उन्होंने आर्यसमाज के विचारों को जन-मानस तक पहुंचाने का प्रयास किया। उन्होंने देश पर 13 वर्ष की आयु में अपना बलिदान देने वाले वीर हकीकत राय की जीवनी को बड़े ही करुणामय शब्दों में पिरोया, कैसे हकीकत राय का बलिदान धर्म के हित में हुआ और क्या उसके दूरगामी परिणाम हुए, ये सिरसा वासियों ने जाना। उन्होंने डा. भीम राव अम्बेडकर को भी अपनी श्रद्धाजंली प्रस्तुत की एवं मनुष्य के क्या विचार होने चाहिए, कैसे विचार शुद्ध हो और विचारों के प्रभाव, को समझाया। कार्यक्रम के अन्त में आर्य समाज के संरक्षक जगदीश सिंवर शेखुपुरिया ने धन्यवाद उद्बोधन दिया और युवा वर्ग को नशा ना करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में मंत्री ओम प्रकाश खर्रा, लेखाकार राजेन्द्र , ओमप्रकाश चाडीवाल, ओम प्रकाश भजनोपदेशक, चन्द्रभान ढोलकवादक, श्योचन्द बैनीवाल, कर्मवीर वर्मा, ऋषि किशोर खर्रा, इन्द्रपाल, रामप्रताप सरपंच, शिवम, वेद प्रकाश सरदाना, रामलाल सरदाना, विजय आर्य, सुरेश शेरडिया, संजीव सैनी, दिवाकर खर्रा, विमला सिंवर, विमला सरदाना, कोयल देवी, प्रेम देवी, पूर्ण देवी, दीपक भाटी, मनु भाटी और शाश्वत आर्य, शमशेर सिंह, विकास आर्य, गीतू आर्या उपस्थित रहे।
बलिदानी हकीकत राय की जीवन से युवा पीढ़ी लें प्रेरणा
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें

37 बोतल अवैध शराब सहित 2 लोगों काबू ।
August 17, 2026
हेरोइन बरामदगी मामले में वांछित सप्लायर आरोपी गिरफ्तार ।
August 17, 2026
