Home » देश » गोबिंद कांडा ने की श्री सालासर धाम मंदिर में विशेष पूजा अर्चना

गोबिंद कांडा ने की श्री सालासर धाम मंदिर में विशेष पूजा अर्चना

Facebook
Twitter
WhatsApp
159 Views
सभी भक्तों को दी हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं
सिरसा। श्री बाबा तारा कुटिया के मुख्य सेवक और वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने चैत सुदी पुर्णिमा के अवसर पर श्री सालासर धाम मंदिर में श्री हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम में आयोजित विशाल जागरण में विशेष पूजा अर्चना की। पंडित जलराम शर्मा ने विधिवत रूप से पूजा संपन्न करवाई। इस दौरान गोबिंद कांडा ने कहा कि सिरसा धर्मनगरी है और यहां पर सभी धर्मों के लोग मिल-जुलकर त्योहार मनाते हैं।  कांडा  ने कहा कि धर्मनगरी सिरसा धार्मिक आयोजनों में सर्वोपरि है यह हमारा सौभाग्य है। ऐसे पावन मौके हम सभी को एक-दूसरे से जोड़ते हैं। उन्होंने कहा कि देश में धार्मिक कार्यक्रमों लंगर भंडारों में शिरकत करने और प्राकृतिक आपदाओं के समय सहायता करने की ओर युवा वर्ग का रुझान बढ़ता जा रहा है। यह धर्मनगरी सिरसा के लिए सौभाग्य की बात है कि यहां अधिकांश धार्मिक आयोजन युवा वर्ग द्वारा करवाये जा रहे हैं।  कांडा ने कहा कि राम भक्त हनुमान जी के जीवन से हमें आदर्श भक्त की पहचान होती है।
 इस मौके  पर गोबिंद कांडा ने श्रद्धालुओंं को संबोधित करते हुए कहा कि बजरंग बली अपने अलग-अलग रूपों में अपने भक्तों पर कृपा बरसाते हैं। हनुमान जी का हर रूप कल्याणकारी है। हनुमान जी कभी संजीवनी उठाए लक्ष्मण जी के प्राण बचाते नजर आते हैं तो कभी गदा उठाए शत्रुओं का नाश करते हुए दिखाई देते हैं। उन्होंने कहा कि कलियुग में रामभक्त हनुमानजी को प्रत्यक्ष जीवित एवं अमर रहने का वरदान प्राप्त है और इसीलिए उनको चिरंजीवी भी कहा गया है। बजरंग बलि भक्तों की प्रार्थना सुनकर स्वयं उनकी समस्याओं को दूर कर उनकी रक्षा करते है। बजरंग बली को भगवान शिव का ही ग्यारहवां अवतार माना गया है। भोलेनाथ की तरह वे भी अपने भक्तों की हर मुराद पूरी करते हैं।
उन्होंने कहा कि कलयुग में श्री बाला जी की उपासना सबसे उत्तम फल प्रदान करने वाली है। वे शीघ्र प्रसन्न होने वाले देव हैं। भगवान श्री राम के कार्य सिद्ध करने वाले श्री बाला जी साक्षात रुद्रावतार और संकट मोचन हैं। केसरी नंदन हनुमान जी अतुलित बल के प्रतीक हैं। उनका बल दूसरों के कार्यों को सिद्ध करने और दुखों को दूर करने में खर्च होता है।
उन्होंने कहा कि यदि सच्चे मन से महाबली पवन पुत्र की आराधना की जाए तो वह अपने भक्त का हर मनोरथ पूर्ण कर देते हैं। राम भक्त श्री हनुमान जी अपने भक्तों की पीड़ा हरने वाले तथा श्री रामायण रूपी महामाला के महारत्न के रूप में माने जाते हैं। सेवक होने के साथ-साथ हनुमान जी प्रभु श्री राम व माता जानकी के पुत भी कहलाए। हनुमान जी का चरित्र एक जीवन दर्शन है जिसका चिंतन, मनन, श्रवण करने से लोक-परलोक सुधर जाता है। उनकी उपासना जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए कुंजी है।
उन्होंने सभी भक्तो को श्री हनुमान जन्मोत्सव की बधाई ओर शुभकामनाएं दी।   सालासर धाम मंदिर के प्रधान गोपाल सर्राफ ने गोबिंद कांडा व तेज प्रकाश बंसल को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अश्वनी राठी संरक्षक, महासचिच राधेश्याम झूंथरा, कृष्ण कुमार गोयल कोषाध्यक्ष,  सत्यप्रकाश गोयल, राजकुमार गोयल चिडावावाले, अमित बांसल, पुरूषोत्तमदास, सुभाष मोगा,  शिवशंकर गोयल, दीपक गोपाल गोयल, महेश बंसल, इंद्रोष गुज्जर, हरिप्रकाश शर्मा, सुरेंद्र मेहरिया, जसबीर सिंह, सुदेश पचार, विजय यादव, रवि शर्मा, संजीव शर्मा, दीपक सोनी  सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices