Home » देश » पुलिस ने युवाओं का बढ़ाया हौंसला

पुलिस ने युवाओं का बढ़ाया हौंसला

Facebook
Twitter
WhatsApp
91 Views

युवाओं को नशे नशे जैसी बुरी आदतों से दूर कर खेलों में रुचि बढाने के उद्देश्य से जिला पुलिस ने खेल मैदानों में पहुंचकर खेल प्रतियोगिताएं करवाकर नशे के दुष्परिणामों व खेलों के महत्व बताकर*

    पुलिस अधीक्षक डबवाली निकिता खट्टर के निर्देशानुसार नशा मुक्त समाज अभियान में डबवाली पुलिस की टीमें लोगों को जागरूक करने व नशा पीड़ितों को दवाई दिलाने के साथ साथ नशा तस्करों को काबू कर जेल भेजने में लगातार काम कर रही है । जिसके दौरान पुलिस की टीमों को आमजन का भी काफी सहयोग प्राप्त हो रहा है । नशा पीड़ित अपने आप से नशा छोड़कर डबवाली पुलिस की नशा मुक्त समाज मुहिम में जुड़कर समाज की मुख्यधारा में प्रवेश कर रहे हैं । डबवाली क्षेत्र के युवा भी अब पुलिस टीमों द्वारा किए जा रहे नशा मुक्ति प्रोग्रामों व खेल प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर भाग ले रहे है । डबवाली पुलिस द्वारा किए गए प्रयासों से लोग नशा छोड़ रहै हैं व अन्य लोगों के लिए एक उदाहरण पेश कर रहे है । पुलिस अधीक्षक डबवाली के कुशल-मार्गदर्शन मे डबवाली पुलिस की टीमें पिछले काफी समय से जिले के अधिकतर स्कूलों/कॉलेजों एवं गांवों में इस तरह के जागरूकता अभियान चला चुकी हैं । इसी अभियान में एक और कड़ी जोड़ते हुए स्वैट कमांडो टीम ने गांव डबवाली में 400 व 800 मीटर दौड़, थाना सदर पुलिस ने गांव खुईयां मलकाना में फुटबॉल व क्रिकेट, थाना औढ़ा ने गांव पन्नीवाला में दौड़ व कबड्डी व थाना कालांवाली ने मंडी कालांवाली में प्रतियोगिताएं करवाकर युवाओं को नशे जैसी बीमारी से दूर रहकर पढ़ाई व अपने भविष्य को सुधारने वाले कार्यों में अपना समय व्यतीत करने के लिए जागरूक किया ।

पुलिस टीमों ने युवाओं को नशे के दुष्परिणाम बताते हुए बताया कि शराब, अफीम, गांजा आदि नशीली दवाओं का सेवन हमारे जीवन के लिए बहुत हानिकारक है । नशे के दुष्प्रभाव का सीधा असर हमारे शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है । नशीली दवाओं का अधिक सेवन करने से शरीर के विभिन्न अंग और अंगों के साथ-साथ दिमाग पर भी बुरा असर पड़ता है । नशा एक समस्या है जो समाज में व्याप्त हो रही है और इसके दुष्प्रभाव व्यक्ति, परिवार और समाज को प्रभावित करते हैं । नशीली दवाओं का सेवन स्वास्थ्य, व्यक्तित्व, शिक्षा, संबंध और आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव डालता है । नशा एक समस्या है जिसका समाधान हेतु शिक्षा, उच्चतम स्तर की जागरूकता और सभी समुदाय की सहयोग की जरूरत होती है । नशे के दुष्प्रभाव से बचने के लिए हमें अपनी जिम्मेदारियों को समझना और स्वस्थ जीवन शैली अपनाना चाहिए । नशे के दुष्प्रभाव को रोकने के लिए समाज को सहयोग करना चाहिए और नशीली दवाओं के विरुद्ध जागरूकता फैलानी चाहिए । जिला पुलिस की आमजन से अपील है कि नशा से दूर रहें और आपके आसपास यदि कोई व्यक्ति नशा बेचने का काम करता तो तुरंत इसकी सूचना अपने नजदीकी थाना में  देकर समाज को नशा मुक्त करने में पुलिस का सहयोग करें। पुलिस को सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी । जिला पुलिस सदैव आपकी सहायता के लिए तत्पर है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices