सिरसा। अग्रोहा विकास ट्रस्ट जिला इकाई के महासचिव अश्वनी बंसल ने भारतीय सेना द्वारा आतंकवाद के खिलाफ की गई कार्रवाई को ऐतिहासिक बताते हुए देशवासियों को बधाई दी। जारी बयान में बंसल ने कहा कि भारत ने इस बार पाकिस्तान को अभूतपूर्व सबक सिखाया है और सबक सिखाने में भारतीय सेना की कार्रवाई ऐतिहासिक और सराहनीय है। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। आप्रेशन सिंदूर ने आतंकवादियों के साथ-साथ आतंकवाद की भी कमर तोडऩे का काम किया है और भविष्य में भारत की तरफ आंख उठाकर देखने वालों का क्या अंजाम होगा, ये आतंकवादियों ने देख लिया है। बंसल ने बताया कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंक फैलाने की साजिश के चलते आतंकियों ने निर्दोष लोगों का मार दिया था। निर्दोष लोगों की हत्या निंदनीय है। उस घटना का बदला लेने के लिए सेना ने जोश के साथ आतंकियों के अड्डे को ध्वस्त किया है। सेना की तरफ से की गई एयर स्ट्राइक काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में करीब दो साल पहले भी पुलवामा में हमला हुआ था। उस हमले के बाद भी सेना की तरफ से आतंकियों के ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक की गई थी। अब सेना की ओर से आतंकियों को खत्म करने के लिए मजबूत फैसला लिया गया है। बंसल ने कहा कि ये तो एक ट्रेलर था, अगर भविष्य में भी आतंकवादी इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम देने के बारे में सोचते हैं तो सेना द्वारा उनके घर में घुसकर इसका मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा।
आतंकवाद के खिलाफ सेना की कार्रवाई ऐतिहासिक:
Facebook
Twitter
WhatsApp



