Home » देश » ओप्रेशन सिन्दूर” ने बहनों के सिन्दूर का बदला लिया : हनुमान वर्मा

ओप्रेशन सिन्दूर” ने बहनों के सिन्दूर का बदला लिया : हनुमान वर्मा 

Facebook
Twitter
WhatsApp
107 Views
मोदी है तो मुमकिन है, ओप्रेशन सिन्दूर से मोदी जी ने सिद्ध किया : हनुमान वर्मा
सेना में हरियाणा का अपना अलग महत्व, दुश्मन का डटकर करते हैं मुक़ाबला: हनुमान वर्मा
पुरा देश आज भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साहस और विश्वास का कायल है। उन्होंने कहा था कि हम 27 पर्यटकों की मौत का बदला ऐसा लेंगे जो किसी के समझ से परे होगा और उन्होंने कर दिखाया। इस लिए तो कहा जाता है मोदी है तो मुमकिन है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हनुमान वर्मा ने अपने कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद प्रैस विज्ञप्ति में कही।
ऑपरेशन सिंदूर के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए हनुमान वर्मा ने कहा कि भारत की अस्मिता से खिलवाड़ करने वाले और भारत की तरफ़ आँख उठाकर देखने वाले का यही हश्र होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की नापाक़ हरकतों को माक़ूल जवाब देने के लिए माननीय प्रधानमंत्री, गृहमंत्री अमित शाह व भारत सरकार प्रशंसा के पात्र हैं। हनुमान वर्मा ने कहा कि हमारी सेना पूरे विश्व में सबसे सशक्त सेनाओं में से एक है और इस मिशन के ज़रिए उन्होंने अपनी क़ाबिलीयत को और मज़बूत तरीक़े से दुनिया के सामने पेश किया है। इस दौरान हनुमान वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से ही पूरा विश्व आज भारत के साथ इस लड़ाई में खड़ा है और पाकिस्तान लाचार और बेबस है।
वही प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी की तारीफ़ करते हुए हनुमान वर्मा ने कहा कि युद्ध कि इस स्थिति में हरियाणा प्रदेश पूरी तरह से अपने सैनिकों के साथ खड़ा है और मुख्यमंत्री नायब सैनी ने जिस प्रकार से अपनी सेना की तारीफ़ की और कहा है कि हल्दी मेहँदी अभी बाक़ी है यह दर्शाता है कि इस बार आतंकवाद को जड़ से ख़त्म करने का प्रण पूरा देश ले चुका है उन्होंने कहा कि सेना में हरियाणा ने अपना स्थान हमेशा बनाए रखा है और हर मोर्चे पर दुश्मनों का डटकर मुक़ाबला किया है इसलिए आज पूरा देश अपने सैनिकों के साथ खड़ा है और आतंकवाद को करारा जवाब देने के लिए तत्पर है।रत्न सिंह सरपंच, राजबीर पूर्व प्रधान , डा० रामस्वरूप , रामकुमार भक्त , राम प्रताप कालोड , जगदीश पूर्व पंच ,अशोक जाखड़ पूर्व पंच, रमेश मगलंराव, बलराज जाखड , हनुमान गोला , छबील दास खुडिया, रामकुमार टाक , रामकुमार खुडिया, विनोद पंघाल, हरि सिंह जांगड़ा, सुरेश आईतान, भाग सिंह नागर , रामकुमार पडिहार, साधु राम गंगवा ,शेर सिंह गंगवा,निहाल सिंह ,विजय आईतान , प्रेम कुमार , ईश्वर टाक ,गुलाब सिंह आदि सैकड़ों मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices