Home » देश » 32.49 ग्राम हेरोइन सहित एक को दबोचा

32.49 ग्राम हेरोइन सहित एक को दबोचा

Facebook
Twitter
WhatsApp
99 Views

पुलिस अधीक्षक डबवाली निकिता खट्टर के निर्देशानुसार व उप पुलिस अधीक्षक कालांवाली सन्दीप धनखड़ के कुशल नेतृत्व मे डबवाली क्षेत्र में नशा तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत सख्त कार्यवाही करते हुए सीआईए स्टाफ डबवाली टीम ने डबवाली से लाखों रुपये की 32.49 ग्राम हेरोइन सहित आरोपी संजय पुत्र हेमराज निवासी वार्ड न.15 मंडी डबवाली को काबू करने में कामयाबी हासिल की है ।

            इस मामले के बारे में प्रभारी सीआईए डबवाली सब इंस्पेक्टर राजपाल ने बताया कि बताया कि ASI प्रीतम सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ गस्त पड़ताल अपराध व नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिये रेलवे रोड मंडी डबवाली होते हुए वाल्मीकि चौक की तरफ जा रहे थे तो वाल्मीकि चौक की तरफ से एक व्यक्ति नीले रंग की जींस पैंट व सफेद रंग की धारीधार टी-शर्ट पहने हुए आता दिखाई दिया जो सामने से आ रही पुलिस पार्टी की गाडी को देखकर एकदम से वापिस मुडकर भागने की कोशिश करने लगा तो ASI ने सरकारी गाडी रुकवाकर नीचे उतरकर साथी कर्मचारियों की सहायता से उस व्यक्ति को काबू करके तलाशी ली तो उसके पास हेरोइन (चिट्टा) बरामद होने पर थाना शहर में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कार्यवाही की गई । पकड़े गये आरोपी संजय पुत्र हेमराज को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और इस नेटवर्क हेरोइन चिट्टा से से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices