सिरसा। सिरसा ब्रांच ऑफ नॉर्थ इंडिया रीजनल काउंसिल ऑफ द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया द्वारा स्थानीय सीए सदस्यों के लिए एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में जीएसटी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) जैसे समसामयिक विषयों पर विशेषज्ञों ने व्याख्यान दिया। सेमिनार में मुख्य वक्ता के रूप में सीए कपिल जैन ने जीएसटी में हाल ही में हुए बदलावों और उनके प्रभावों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। वहीं सीए जय गोलिया ने वर्तमान डिजिटल युग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की महत्वता और इसके विभिन्न क्षेत्रों में उपयोग को लेकर जानकारी सांझा की। सेमिनार के अवसर पर सिरसा ब्रांच के चेयरमैन सीए अतुल जैन, सचिव सीए अश्विनी अरोड़ा, कोषाध्यक्ष सीए मोहित भारती, कार्यकारी सदस्य सीए परीक्षित गर्ग सहित शहर के प्रतिष्ठित चार्टर्ड अकाउंटेंट्स भी मौजूद रहे। सभी प्रतिभागियों ने इस ज्ञानवर्धक सत्र की सराहना की और भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने की इच्छा जताई। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का धन्यवाद किया गया। सीनियर मेंबर्स में सी ए राजिंदर अग्रवाल, सी ए देवेंद्र मित्तल एवं सी ए राजेश बंसल भी शामिल रहे।
सिरसा ब्रांच ऑफ एनआईआरसी ऑफ आईसीएआई ने करवाया जीएसटी-एआई पर सेमिनार
Facebook
Twitter
WhatsApp



