Home » देश » पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए की मॉक ड्रिल

पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए की मॉक ड्रिल

Facebook
Twitter
WhatsApp
101 Views

जिला पुलिस लाइन डबवाली में जनरल परेड का किया आयोजन

     पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आज सोमवार को जिला पुलिस लाइन डबवाली में जनरल परेड का आयोजन किया गया । जिसमें पुलिस अधीक्षक श्रीमती निकिता खट्टर आईपीएस ने परेड का निरीक्षण किया । पुलिस अधीक्षक ने परेड का बारीकी से निरीक्षण के पश्चात पुलिस अधीक्षक ने शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहने के लिए परेड करवाई और दौड़ करवाई ।

            पुलिस जिला डबवाली में कानून व्यवस्था बनाये रखने के मद्देनजर पुलिस लाइन में दंगा निरोधक पुलिस कंपनियों को मॉक ड्रिल का अभ्यास कराया गया । इस दौरान पुलिस बल को विशेष ट्रेनिंग दी गई, जिससे जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए यह पुलिस बल हमेशा तैयार रहेगा । इस मॉक ड्रिल में उप पुलिस अधीक्षक व निरीक्षक स्तर के अधिकारियों से लेकर जिला पुलिस में तैनात सिपाही तक सभी को प्रशिक्षण दिया गया है ।

           मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस अधीक्षक डबवाली श्रीमती निकिता खट्टर आईपीएस ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा समय-समय पर ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है ताकि पुलिस कर्मचारियों की कार्यकुशल को और अधिक बेहतर बनाया जा सके । इस दौरान उन्होंने इस माक ड्रिल का निरीक्षण किया । जहां भी उन्हें कमी मिली उसे दूर करने के आदेश दिए गए । उन्होंने कहा कि जब जिले में किसी प्रकार का माहौल बिगड़ता है तो पुलिस कर्मचारियों के पास ट्रेनिग का अभ्यास न होने के कारण समय पर दंगा नहीं रोक पाती । इसी को ध्यान में रखते हुए इस तरह के मॉक ड्रिल किए जाते है । कई बार पुलिस कर्मचारी ट्रेनिग के बाद इसका अभ्यास करने का मौका भी नहीं मिला । इसलिए समय-समय पर इस तरह की ट्रेनिग आयोजित की जाती है ताकि पुलिस कर्मचारियों को जो ट्रेनिग मिली है वो भूले ना । इस माक ड्रिल में पुलिस कर्मचारियों को भीड़ को तितर-बितर करने व दंगा निरोधक गतिविधियों पर कैसे काबू पाया जाए, के बारे में प्रशिक्षण दिया गया । इसके अलावा विशेषज्ञों की टीम द्वारा पुलिस कर्मचारियों को आंसू गैस के गोले छोड़ना व भीड़ को तितर-बितर करने के लिए कनसील्ड व डंडे के साथ अभ्यास करवाया गया । अगर कहीं पर भी असामाजिक तत्व माहौल बिगाड़ने की कोशिश करते हैं तो उनसे कैसे सख्ती से निपटा जाए तथा उनके साथ कानूनी कार्रवाई के तहत बल का प्रदर्शन कर उसका सही प्रयोग किया जाए, इसके बारे में भी प्रशिक्षित किया गया । अगर कहीं पर किसी प्रकार का माहौल खराब होता है तो इस तरह की टीम मौके पर पहुंचती है । ऐसे में अभ्यास जरूरी है । इसी को ध्यान में रखते हुए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया है । इस मॉक ड्रिल अभ्यास की अगुवाई लाइन प्रबंधक  निरीक्षक विरेन्दर सिंह के नेतृत्व में मुख्य ड्रिल प्रशिक्षक उप नि. गुरजीत सिंह व स.उप. नि. गुलाब सिंह द्वारा की गई । जिन्होने कर्मचारियों को दंगे के प्रकार व उनसे निपटने के तरीके बताए । इस जनरल परेड में उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कपिल अहलावत, थाना व चौकी प्रभारियों के साथ शाखाओं के प्रभारी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices