पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर आईपीएस ने सर्वश्रेष्ठ कार्य करने पर पुलिस कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया । उन्होने बताया कि कर्मचारियों के कार्य का अवलोकन करने के बाद कर्मचारियों को चयनित करके प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया ।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले प्रभारी सीआईए डबवाली उप नि. राजपाल व उनकी टीम एएसआई बलवान सिंह, मुख्य सिपाही सुनील कुमार, सिपाही संदीप कुमार, सिपाही सतपाल, सिपाही विक्रम, एसपीओ हरविंद्र सिंह, एसपीओ मनजीत सिंह व गृह रक्षी अजय को अभियोग न. 130/2025 थाना शहर डबवाली में वांछित आरोपी 5,000 के इनामी हत्यारोपी कुलदीप उर्फ भाउ को काबू करने पर 5,000 रुपये कैश रिवार्ड के साथ तृतीय श्रेणी प्रमाण पत्र, मुख्य सिपाही गुरदीप सिंह एसए थाना सदर व मुख्य सिपाही अनिल एसए कालांवाली ने दिनांक 10.05.2025 को सूचना देकर सीआईए कालांवाली को 72,400 नशीली अवैध गोलियां पकड़वाने पर तृतीय श्रेणी प्रमाण पत्र व मुख्य सिपाही मलकीत यातायात पुलिस डबवाली को दौराने चेकिंग फतेहाबाद से चोरी हुए मोटरसाइकिल सहित आरोपी को काबू कर सीआईए फतेहाबाद के हवाले करने पर तृतीय श्रेणी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया । पुलिस अधीक्षक ने प्रशंसा पत्र देकर कर्मचारियों का हौसला बढ़ाया व आगे भी ऐसे सराहनीय कार्यों को जारी रखने के लिए प्रेरित किया व अन्य कर्मचारियों को इन कर्मचारियों के कार्यों से प्रेरणा लेकर उत्कृष्ट कार्य करने व आगे बढ़ने के लिए कहा ।



