Home » देश » पुलिस ने लाखों रुपये के गुम हुए फोन असल मालिकों को लौटाए

पुलिस ने लाखों रुपये के गुम हुए फोन असल मालिकों को लौटाए

Facebook
Twitter
WhatsApp
198 Views

खोए हुए फोन पाकर मालिक हुए खुश, पुलिस अधीक्षक का किया धन्यवाद

 जिला डबवाली की साइबर सुरक्षा शाखा ने मोबाइल गुम होने की शिकायतों पर कार्यवाही करते हुए अप्रैल माह में 10 शिकायतों का निपटारा कर लाखों रुपये के गुम हुए 10 मोबाइल फोन बरामद किए । पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर ने अपने कार्यालय में गुमशुदा मोबाइल फोन के असल मालिको को बुलाकर उन्हें मोबाईल फोन सौंपे ।

         पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिला डबवाली की साइबर सुरक्षा शाखा में मोबाइल गुम होने की शिकायत आती रहती है । जिसकी जांच करते हुए साइबर सुरक्षा शाखा प्रभारी सहायक सब इंस्पेक्टर सुरेन्द्र सिंह व उनकी टीम ने अप्रैल माह में 10 मोबाइल फोन की बरामदगी की है और उनके असल मालिक को मोबाईल सौंपे गए । जिनमें नमन, सुखप्रीत सिंह, प्रीतपाल सिंह, हर्शदीप सिंह, हंसराज, दीपक सोनी, अमित कुमार, गगनदीप सिंह, सुखदेव सिंह व अतुल चावला ने अपने  फोन पाकर खुशी जाहिर की और डबवाली पुलिस का तहेदिल से धन्यवाद किया । पुलिस अधीक्षक डबवाली ने कहा कि इससे पब्लिक में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices