– एसडीएम अर्पित संगल ने सोमवार को समाधान शिविर में सुनी जनसमस्याएं
उपमंडल अधिकारी (ना.) अर्पित संगल ने सोमवार को अपने कार्यालय में आयोजित समाधान शिविर में आमजन की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को तत्परता से समाधान के निर्देश दिए। गौरतलब है कि उपमंडल स्तर डबवाली, ऐलनाबाद व कालांवाली में भी सोमवार व वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक समाधान शिविर का आयोजन किया जाता है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे समाधान शिविर में पहुंच कर अपनी समस्याएं रख सकते हैं।
एसडीएम अर्पित संगल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समाधान शिविर के अलावा उनके कार्यालयों में आने वाली जनसमस्याओं को भी प्राथमिकता से लेते हुए उनका निवारण करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिले। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा कई योजनाओं के आवेदन पर पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करने हेतु समय सीमा निर्धारित की गई है, इसलिए इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी समाधान शिविर की मॉनिटरिंग करते हैं, इसलिए इस कार्य में कोताही न बरतें।
————–
डीडीपीओ बलजीत सिंह चहल ने समाधान शिविर में सुनी जनसमस्याएं
हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिला व उपमंडल स्तर पर प्रत्येक सोमवार व वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को स्थानीय लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर में जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी बलजीत सिंह चहल ने आमजन की 10 शिकायतें सुनी और अधिकारियों को जल्द समाधान के निर्देश दिए। इस मौके पर डीएसपी विकास कृष्ण सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
डीडीपीओ बलजीत सिंह चहल ने कहा कि सभी विभाग आमजन की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के साथ करें, ताकि आमजन को असुविधा न हो और सरकारी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ मिले। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर में आने वाले शिकायतों के शीघ्र निपटान में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें
समाधान शिविर का आमजन उठाएं लाभ : एसडीएम
Facebook
Twitter
WhatsApp



