Home » देश » शहीदों के परिजनों को 1 करोड़ की राशि देने का फैसला सराहनीय: प्रदीप रातुसरिया

शहीदों के परिजनों को 1 करोड़ की राशि देने का फैसला सराहनीय: प्रदीप रातुसरिया

Facebook
Twitter
WhatsApp
88 Views

सिरसा। वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदीप रातुसरिया ने एक प्रेस बयान में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के शहीदों के परिजनों को 50 लाख की राशि बढ़ाकर एक करोड़ रुपए करने की घोषणा को ऐतिहासिक व सराहनीय बताया। जारी बयान में रातुसरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का यह फैसला राष्ट्रहित में है। हालांकि पड़ोसी राज्य पाकिस्तान से भारत की जंग चल रही है और ऐसे में नायब सैनी ने शहीदों की राशि को 50 लाख से बढ़ाकर एक करोड़ रूपए कर भारतीय सेना पैरामिल्ट्री फोर्स व पुलिस का मनोबल बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि इससे पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे मनोहर लाल खट्टर ने भी शहीद परिवारों की आर्थिक सहायता बढ़ाई थी। जंग के समय में नायब सिंह सैनी द्वारा शहीद परिवारों की राशि 50 लाख से बढ़ाकर एक करोड़ रुपए करने से पूरे देश में यही संदेश गया है कि वे राष्ट्रभक्त हैं और भारत माता के प्रति समर्पित है। रातुसरिया ने मुख्यमंत्री नायब सैनी के उस फैसले का भी स्वागत किया है, जिसमें उन्होंने एक करोड़ की राशि में से 33 प्रतिशत पत्नी व बाकी माता-पिता को देने की घोषणा की। इससे शहीद के परिजनों को एक बहुत बड़ा हौंसला व सहारा मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने चुनावों में किए वायदों में से एक-एक कर अनेक वायदे पूरे कर दिए हंै और शेष को भी जल्द पूरा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices