Home » देश » अखिल भारतीय सेवा संघ की दो महिला शाखाओं का हुआ गठन

अखिल भारतीय सेवा संघ की दो महिला शाखाओं का हुआ गठन

Facebook
Twitter
WhatsApp
90 Views

सिरसा। अखिल भारतीय सेवा संघ की सिरसा में दो महिला शाखाओं का गठन किया गया है। परमजीत कौर मांड्या प्रांतीय महिला प्रमुख ने बताया कि प्रथम महिला धार्मिक शाखा का गठन किया गया, जिसमं अध्यक्ष तृप्ता चिटकारा, सचिव सीमा फुटेलाव कोषाध्यक्ष मीना जैन को नियुक्त किया गया। वहीं सिरसा महिला शाखा में संरक्षक अंजना गोयल, अध्यक्ष सरोज सोनी, सीनियर उपाध्यक्ष पूनम, मुख्य सलाहकार रेखा सोनी, उपाध्यक्ष सोनिया शर्मा, सचिव नीतू गनेरीवाला, सह सचिव कोमल खुराना, कोषाध्यक्ष सीमा नागपाल, संगठन मंत्री पलक को नियुक्त किया गया। प्रांतीय महिला प्रमुख परमजीत कौर मांड्या ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी और शाखा द्वारा किए जा रहे कार्यों में बढ़चढक़र सहयोग के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया कि दोनों महिला शाखा खुलवाने में राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. इंद्र गोयल की अह्म भूमिका रही है। शीघ्र ही पूरे हरियाणा में महिला शाखाएं खोली जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices