सिरसा। खण्ड नाथुसरी चौपटा के पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रूपावास के विद्यार्थियों ने हरियाणा शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा 12वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम में हर साल की भांति इस बार भी शानदार प्रदर्शन किया है और कुल 51 मेरिट के साथ रूपावास स्कूल खण्ड के सभी सरकारी स्कूलों में प्रथम स्थान पर रहा है। सत्र 2024-25 में विद्यालय का परीक्षा परिणाम 51 मेरिट के साथ 99 प्रतिशत रहा है, जिसमें 140 विद्याॢथयों में से 134 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं और 9 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। पलक पुत्री बुधराम 480 अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम, सचिन पुत्र बीरबल राम 478 अंकों के साथ द्वितीय तथा रीटा रानी पुत्री शैलेन्द्र 464 अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रही हैं। कक्षा 12वीं विज्ञान संकाय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है, जिसमें 25 विद्यार्थियों में से 17 विद्यार्थियों ने मैरिट हासिल की है। विज्ञान संकाय में सचिन पुत्र बीरबल राम 478 अंकों के साथ विद्यालय के साथ-साथ नाथुसरी चौपटा खण्ड मे भी प्रथम स्थान पर रहा है। अक्षय पुत्र लीलूराम 455 अंकों के साथ विद्यालय में द्वितीय तथा पूनम पुत्री राजकुमार व प्रशान्त पुत्र दरिया सिंह 453 अंकों के साथ संयुक्त रूप से विद्यालय में तृतीय स्थान पर रहे हैं। इसके अलावा गणित, कम्प्यूटर, आईटी, संस्कृत और शारीरिक शिक्षा विषयों में एक-एक विद्यार्थी ने शत-प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इस शानदार परीक्षा परिणाम के लिए विद्यालय के प्राचार्य कमलजीत सिंह ने सभी विद्यार्थियों व स्टाफ सदस्यों को बधाई दी और विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने मैरिट वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया और कहा कि वे भविष्य में भी इसी प्रकार मेहनत करके अपने स्कूल परिजनों व गांव का नाम रोशन करें।
12वीं में 51 मैरिट प्राप्त कर रूपावास स्कूल खण्ड में रहा अव्वल
Facebook
Twitter
WhatsApp



