Home » देश » जिला के 800 हेक्टेयर में लगेगा क्लोन सफेदा, किसानों को होगा फायदा

जिला के 800 हेक्टेयर में लगेगा क्लोन सफेदा, किसानों को होगा फायदा

Facebook
Twitter
WhatsApp
319 Views
– इच्छुक किसान वन विभाग से संपर्क कर उठाएं योजना का लाभ
– 15 जून के बाद शुरू होगा क्लोन सफेदा लगाने का कार्य, पांच साल तक किसान को करनी होगी देखभाल
पर्यावरण संतुलन बनाए रखने व हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार विभिन्न योजनाओं के तहत पौधारोपण अभियान चला रही है। इसी कड़ी में योजना के तहत जिला में 800 हेक्टेयर में आठ लाख 80 हजार क्लोन सफेदा लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इच्छुक किसान अपने खेत में क्लोन सफेदा लगवा सकता है, बशर्ते पांच साल वह उसकी देखभाल करेगा।

वन मंडल अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि वन विभाग की ओर से सिरसा जिला में 800 हेक्टेयर में क्लोन सफेदा लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रति हेक्टेयर 1100 पौधे लगाए जाएंगे। पौधे लगाने का काम बरसाती सीजन में 15 जून के बाद से शुरू किया जाएगा। किसान क्लोन सफेदा लगाने के साथ अन्य फसल की खेती भी कर सकते है। वन विभाग ने पिछले वर्ष जिला में 200 हेक्टेयर में क्लोन सफेदा लगाया था। किसानों के खेतों में करीब दो लाख 20 हजार क्लोन सफेदा लगाए गए थे, इससे किसानों को काफी लाभ पहुंचा था।

एक साल तक रखरखाव करेगा विभाग
वन मंडल अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि एक हेक्टेयर में 1100 पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से एक साल तक क्लोन सफेदे का रखरखाव विभाग करेगा और रखवाली किसान द्वारा की जाएगी। एक साल तक देखभाल करने के बाद सफेदे को किसान को सौंप दिया जाएगा। जिस क्षेत्र में सेम की समस्या है, विभाग वहां क्लोन सफेदा लगाए जाने को प्राथमिकता देगा। नहराना, नाथूसरी चौपटा, घग्गर बेल्ट व डबवाली क्षेत्र में क्लोन सफेदा अधिक लगाया जाएगा। पौधे से पौधे की दूरी डेढ मीटर तथा लाइन से लाइन की दूरी चार मीटर रहेगी।

5 साल में पौधे से पेड़ होगा तैयार
वन मंडल अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि विभाग के अनुसार क्लोन सफेदा करीब 5-6 साल में ये पौधा पेड़ के आकार में तैयार हो जाता है। पेड़ की चौड़ाई जब 60 से 70 सेमी तक हो जाती है तो उसे लकड़ी के रूप में प्रयोग किया जा सकता है। यदि पेड़ की चौड़ाई इससे अधिक हो तो उसके दाम भी अच्छे मिलते हैं, सामान्यतः आठ साल में पूरा पेड़ तैयार हो जाता है और टिम्बर के रूप में काम आता है। विभाग के मुताबिक इच्छुक किसानों के खेतों में क्लोन सफेदा लगाने पर इसके बेहतर परिणाम सामने आ रहे है के लिए क्लोन सफेदे का पेड़ कमाई का जरिया बन गया है। उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक किसान वन विभाग से संपर्क कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices