Home » देश » संपूर्ण भारत में 7वें स्थान पर रहा आयुष रोज

संपूर्ण भारत में 7वें स्थान पर रहा आयुष रोज

Facebook
Twitter
WhatsApp
642 Views

प्रशासनिक अधिकारी बनना चाहता है आयुष
आयुष रोज ने सीबीएसई परीक्षा में हासिल की शानदार सफलता
सिरसा। सीबीएसई की परीक्षा में प्रिंस स्कूल के छात्र आयुष रोज ने कला संकाय में 496 अंक प्राप्त करके ऑल इंडिया लेवल पर 7वां रैंक हासिल किया है। यह उनकी मेहनत और लगन का परिणाम है, जिसने उन्हें इस शानदार सफलता तक पहुंचाया है। आयुष रोज के पिता ओम प्रकाश ने अपने पुत्र की सफलता पर गर्व व्यक्त किया और कहा कि आयुष ने हमेशा से ही अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत की है। आयुष की माता इतिहास प्रवक्ता अंजू रोज ने कहा कि हमें उसकी सफलता पर बहुत गर्व है और हमें अपने बेटे पर पूर्ण विश्वास है कि वह अपने लक्ष्य में पूर्ण सफलता प्राप्त करेगा। आयुष रोज ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता.पिताए शिक्षकों और अपने स्वयं के प्रयासों को दिया। उन्होंने कहा कि मैं अपने माता-पिता और शिक्षकों का आभारी हूं, जिन्होंने मुझे इस सफलता तक पहुंचाने में मदद की। मैंने हमेशा से ही अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत की है। मेरे जीवन का लक्ष्य है कि मैं प्रशासनिक अधिकारी बनकर देश की सेवा करूं। आयुष रोज की सफलता ने न केवल उनके परिवार और शिक्षकों के साथ ओढ़ां एवं भरोखां गांव को गर्वित किया है, बल्कि पूरे समाज को भी प्रेरित किया है। उनकी सफलता यह साबित करती है कि कड़ी मेहनत और लगन से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices